---विज्ञापन---
‘किसे अच्छा लगेगा उसके पापा का अफेयर हो?’ इस सुपरस्टार के बेटे ने पिता के अफेयर पर बयां किया दर्द, शादीशुदा होते हुए भी घर ले आए थे दूसरी पत्नी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें शादीशुदा होते हुए भी अफेयर रहे हैं. इतना ही नहीं इन कलाकारों ने बिना तलाक लिए शादी भी कर ली थी. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक के दूसरी शादी रचा ली थी. वहीं, हाल ही में एक्टर के बेटे ने उनके अफेयर के बारे में बात की है. साथ ही अपने सौतेले भाई को लेकर भी खुलकर बात की है.
आर्य ने प्रतीक और राज बब्बर को लेकर कही ये बात
दरअसल, हम बात कर रहे हैं राज बब्बर की, जिन्होंने स्मिता पाटिल से शादी की. हाल ही में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने अपने पिता और सौतेले भाई प्रतीक के साथ अपने बनते बिगड़ते रिश्ते के बारे में बात की है. आर्य ने विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में राज बब्बर के अफेयर को लेकर भी खुलकर बात की है. आर्य ने पिता राज बब्बर को लेकर बात की और कहा, " हुआ था, हां था. मोहब्बत हुई थी. सहमति से था. दोनों की तरफ से मुझे लगता है कि मोहब्बत बहुत अच्छी थी. किस बच्चे को अच्छा लगेगा कि उसके पापा का अफेयर हो रहा था? अगर आपको पता चलता है कि आपके पापा का अफेयर बाहर चल रहा है, तो आपको अच्छा लगता क्या?
पिता राज के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोले आर्य
आर्य ने राज बब्बर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दर्द को बयां करते हुए कहा, "हो गया, हो गया यार. हर कोई मूव ऑन करता है. हमारी मां ने मुझे और जूही को सिखाया कि हम प्रतीक को प्यार और सम्मान दें. मां ने हमें सिखाया, पिता ने हमें वो चीज नहीं सिखाई."
स्मिता पाटिल को मां कहते थे आर्य
आर्य ने इस बीच स्मिता पाटिल को लेकर भी बात की, जब उन्होंने स्मिता को मां कहना शुरू किया था. उन्होंने कहा, " प्रतीक मेरी मां को मां बोल रहा था. तो मुझे लगा कि अगर मेरा छोटा भाई, मेरी मां को इतनी इज्जत दे रहा है, तो मेरा फर्ज बनता है कि मैं उसकी मां को भी वही इज्जत दूं. मैं स्मिता मां को हमेशा वो इज्जत और वो प्यार दूंगा.
प्रतीक बब्बर संग बिगड़ते रिश्तों पर बोले आर्य बब्बर
आर्य ने इस दौरान प्रतीक के साथ अपने रिश्ते और दूरी को लेकर भी बात की और उसके बारे में बात करते हुए वह काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने कहा, "कितने बड़े दुख की बात है ये. जिस स्मिता मां के लिए पापा ने हम सबको छोड़ा और चले गए, आज वही स्मिता मां का बच्चा जो है, पापा को पापा नहीं मान रहा है. आज भी अगर वो मुझे फोन करके बोले कि भैया मैं प्रॉब्लम में हूं, 3 बजे रात को आपकी जरूरत है, मैं तुरंत जाऊंगा. लेकिन अब चीजें पहले जैसी नहीं हो सकती, वो खरोंच लग गई है बहुत बुरी. मैंने उसे कितनी बार मैसेज किया, कॉल किया. मैंने वॉइस नोट भेजे, लेकिन जवाब नहीं मिला.
शादीशुदा होते हुए भी राज बब्बर ने रचाई थी स्मिता पाटिल से शादी
बता दें कि राज बब्बर ने 1983 में शादी की थी. राज बब्बर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे. लेकिन अपनी पहली पत्नी नादिरा को बिना तलाक के उन्होंने स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी. वहीं स्मिता और राज की शादी के बाद 28 नवंबर 1986 में कपल ने प्रतीक बब्बर का स्वागत किया और 13 दिसंबर को 31 साल की उम्र में स्मिता का निधन हो गया. स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए.