Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

राधिका अंबानी को सलमान-शाहरुख नहीं, इस एक्टर की सुपरहिट फिल्म ने किया इंस्पायर, बताई इसके पीछे की वजह

---विज्ञापन---

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह कोई फैमिली फंक्शन या फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि फिल्मों, किताबों और युवाओं को लेकर उनके दिलचस्प जवाब हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान राधिका ने अपने पसंदीदा कंटेंट और जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे विचार शेयर किए, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींच लिया.

इस इवेंट में रखे अपने विचार

इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (I.I.M.U.N.) के एक इवेंट में राधिका अंबानी ने रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया. इस दौरान उनसे किताबों, फिल्मों, OTT शो और युवाओं को लेकर कई सवाल पूछे गए.

---Advertisement---

राधिका ने इस किताब का किया जिक्र

जब राधिका से पूछा गया कि ऐसी कौनसी किताब है, जिसे हर व्यक्ति को जरूर पढ़ना चाहिए, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के 'भगवद गीता' का नाम लिया. उनका मानना है कि यह किताब जीवन को सही दिशा देने और मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसले लेने में मदद करती है.

इस बॉलीवुड स्टार की फिल्म से हैं इंस्पायर

इसके बाद बातचीत फिल्मों की तरफ बढ़ी. सवाल था कि कौनसी फिल्म ने उनके जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है. इस पर राधिका ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ऑस्कर नामांकित फिल्म 'लगान' का नाम लिया. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी, संघर्ष और टीमवर्क का मैसेज उन्हें काफी इंस्पायर करता है. दिलचस्प बात यह है कि राधिका ने किसी हालिया ब्लॉकबस्टर या बड़े स्टार की फिल्म का नाम लेने के बजाय 'लगान' को चुना.

---Advertisement---

राधिका ने इस ओटीटी शो की तारीफ की

OTT कंटेंट को लेकर भी राधिका ने अपनी पसंद जाहिर की. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार कौनसा शो देखा था, तो उनका जवाब था 'फ्रेंड्स.' दुनिया भर में पॉपुलर यह शो आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है और राधिका भी इसकी फैन निकलीं.

यूथ को लेकर क्या बोलीं राधिका?

यूथ को लेकर पूछे गए एक सवाल पर राधिका ने कहा कि जब भी वह आज की युवा पीढ़ी के बारे में सोचती हैं, तो उनके मन में सबसे पहले फ्यूचर शब्द आता है. वहीं, भारत का नाम सुनते ही उनके दिमाग में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आता है.

---Advertisement---

16 साल के टीनएज को राधिका की सलाह

16 साल के टीनएज के लिए सलाह देते हुए राधिका ने कहा कि उन्हें असफलता से डरना नहीं चाहिए. अगर सपने बड़े होंगे, तो उन्हें पूरा करने का रास्ता भी जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए लगातार छोटे-छोटे कदम उठाना जरूरी है और हार से घबराने के बजाय उससे सीखना चाहिए. बहरहाल, राधिका अंबानी के ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में हैं और उनके पॉजिटिव नजरिए की खूब तारीफें हो रही हैं.

First published on: Jun 12, 2026 12:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola