Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

नीलम कोठारी ने अपने 30 साल पुराने हेरिटेज विला के खोले दरवाजे, माता-पिता की यादों से जुड़ा हर कोना देख हुईं इमोशनल

नीलम कोठारी ने लोनावला स्थित अपने 30 साल पुराने हेरिटेज विला का खास टूर कराया. एक्ट्रेस ने माता-पिता की यादों, एंटीक कलेक्शन और फैमिली होम से जुड़ी भावुक कहानियां शेयर कीं.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं हैं, उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया और उनकी खूबसूरती से लेकर उनकी अदाकारी तक के दर्शक दीवाने रहे हैं, हाल ही में इस एक्ट्रेस ने अपने दिल के करीब अपने घर की झलक फैंस के साथ शेयर की, इसी के साथ उन्होंने घर से जुड़ी एक-एक चीज की डीटेल भी लोगों को बताई और वो एक्ट्रेस नीलम कोठारी हैं.

नीलम ने शेयर की अपने घर की झलक

नीलम कोठारी ने अपने फैंस को उस खास जगह की झलक दिखाई है, जो उनके दिल के बेहद करीब है. उन्होंने महाराष्ट्र के लोनावला स्थित अपने 30 साल पुराने फैमिली वेकेशन विला ‘ले शैले कोठारी’ (Le Chalet Kothari) का वीडियो टूर शेयर किया, जिसमें उन्होंने घर से जुड़ी यादों और अपने माता-पिता की विरासत के बारे में खुलकर बात की.

---विज्ञापन---

नीलम ने अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाया विला

‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकीं नीलम ने 4 जून को अपने यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो शेयर किया था. वीडियो में उन्होंने बताया कि यह खूबसूरत विला उनके माता-पिता ने करीब तीन साल पहले बड़े प्यार और मेहनत से बनवाया था. यही वजह है कि यह घर उनके लिए सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि अनमोल यादों का खजाना है.

हरियाली से घिरा है विला

हरी-भरी वादियों के बीच बना यह विक्टोरियन स्टाइल विला अपनी पारंपरिक खूबसूरती और विंटेज आकर्षण के लिए खास है. घर में मौजूद एंटीक फर्नीचर, लकड़ी के बड़े दरवाजे, मेहराबदार रास्ते, पुराने झूमर और क्लासिक इंटीरियर इसकी शान बढ़ाते हैं. नीलम ने वीडियो में उन खास चीजों को भी दिखाया, जिन्हें उनके माता-पिता ने सालों तक सहेजकर रखा था.

---विज्ञापन---

क्यों एक्ट्रेस के लिए खास है विला?

एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पिता के वॉकिंग स्टिक कलेक्शन की झलक दिखाई, जिसे उन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों से इकट्ठा किया था. वहीं, उनकी मां की बनाई गई पेंटिंग्स और सजावट भी घर की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं. नीलम ने बताया कि उनकी मां ने इस घर के हर कोने को बेहद प्यार से सजाया था.

विला में दिखती है ये खास झलक

विला के बेडरूम भी पुराने भारतीय घरों की झलक पेश करते हैं. लकड़ी के चारपाई वाले बेड, एंटीक लैंप, विक्टोरियन ड्रेसिंग टेबल और बड़ी-बड़ी खिड़कियां घर को शाही अंदाज देती हैं. इन कमरों से सीधे बालकनी में पहुंचा जा सकता है, जहां से चारों ओर फैली हरियाली का शानदार नजारा दिखाई देता है.

---विज्ञापन---

इमोशनल हुईं नीलम कोठारी

वीडियो के दौरान नीलम भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि यह घर उनके माता-पिता की यादों से जुड़ा हुआ है और वह भविष्य में इसे रिनोवेट करके इसकी विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं. काम की बात करें तो नीलम कोठारी को आखिरी बार नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी सीरीज ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में देखा गया था.

First published on: Jun 12, 2026 02:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola