Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रातों-रात दुबई शिफ्ट हुए आर माधवन के पत्नी-बेटे, परफेक्ट पापा नहीं बन पाए एक्टर?

---विज्ञापन---

R Madhavan on Shift To Dubai: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी चर्चा मीडिया से सोशल मीडिया तक में होने लगती है. आर माधवन ने एक बार फिर से ऐसा ही कुछ कर दिया है. दरअसल, आर माधवन ने हाल ही में बताया कि वो खुद को परफेक्ट पापा नहीं मानते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने तो खुद को पेरेंटिंग में 10 में से सिर्फ 6 नंबर दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिरकार उनकी पत्नी सरिता बिर्जे और बेटा वेदांत माधवन रातों-रात दुबई क्यों शिफ्ट हो गए थे. चलिए जानते हैं कि आर माधवन ने अपने और कौन-कौन से राज का खुलासा किया है.

क्यों दुबई में हुए शिफ्ट?

'द हिंदू' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में आर माधवन ने अपनी पत्नी-बेटे के दुबई शिफ्ट होने पर बात करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अपने बेटे के करियर को बचाने के लिए उनका पूरा परिवार दुबई शिफ्ट हुआ था. दुबई शिफ्ट होने का फैसला उनकी पत्नी सरिता बिर्जे का था.

---Advertisement---

सरिता ने लिया बड़ा फैसला

आर माधवन ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब मुंबई समेत भारत के सभी शहरों में स्विमिंग पूल्स को पूरी तरह बंद हो गए थे, तब सरिता ने वेदांत के करियर के लिए ये बड़ा फैसला लिया. माधवन ने कहा, 'सरिता ने यह फैसला सही समय पर लिया. अगर उस समय वेदांत को ट्रेनिंग के लिए पूल नहीं मिलता तो उसका इंटरनेशनल स्विमिंग करियर खत्म जाता था.'

बड़ी गलती...

आर माधवन ने आगे कहा, 'जब भारत में सब कुछ बंद था, उस समय जर्मनी, फ्रांस और चीन जैसे देशों में खिलाड़ियों के लिए क्वारंटाइन जोन के जरिए पूल्स खोले गए थे. इस वजह से उन देशों के एथलीट ने कोविड में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे थे. ऐसे में वेदांत का ट्रेनिंग को मिस करना बड़ी गलती साबित होती.'

---Advertisement---

10 में से 6 नंबर...

आर माधवन ने आगे कहा, 'इसलिए जब उनकी पत्नी सरिता को पता चला कि दुबई में सख्त नियमों के तहत स्विमिंग पूल्स को खुले हुए हैं, तो उन्होंने बिना देरी के सामान बांधा और वेदांत को लेकर दुबई शिफ्ट हो गईं. इसके बाद माधवन भी वहां शिफ्ट हो गए. माधवन ने कहा, 'मैं खुद को पेरेंटिंग में 10 में से केवल 6 नंबर दूंगा.'

First published on: Jun 13, 2026 07:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola