---विज्ञापन---
‘पुष्पा 3’ से ‘स्त्री 3’ तक… तीसरे पार्ट के साथ लौटेंगी ये 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में, 5वीं वाली का तो फैंस को है बेसब्री से इंतजार
Upcoming Third Part Movies: भारतीय सिनेमा में इन दिनों सीक्वल नहीं, बल्कि थ्रीक्वल यानी फिल्मों के तीसरे पार्ट का दौर चल रहा है. कई ऐसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी हैं. जिनके अगले चैप्टर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3' से लेकर श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 3' और यश की 'केजीएफ: चैप्टर 3' तक, आने वाले सालों में बड़े पर्दे पर कई बड़े धमाके देखने को मिलेंगे.
'पुष्पा 3: द रैंपेज'
सबसे पहले बात 'पुष्पा 3: द रैंपेज' की. डायरेक्टर सुकुमार इस फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदारों में नजर आएंगे. वहीं, चर्चा है कि विजय देवरकोंडा इस बार फिल्म में विलेन बन सकते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
'गदर 3'
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'गदर' भी तीसरे पार्ट के साथ वापसी करेगी. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने साफ कर दिया है, कि 'गदर 3' पर काम शुरू हो चुका है. उम्मीद है कि अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी फिल्म का हिस्सा होंगे.
'स्त्री 3'
हॉरर-कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है. 'स्त्री 3' की रिलीज डेट पहले ही तय हो चुकी है. यह फिल्म 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी. वहीं, अक्षय कुमार का किरदार इस बार कहानी में और बड़ा हो सकता है.
'बॉर्डर 3'
इधर, 'बॉर्डर 3' को भी मेकर्स ने हरी झंडी दे दी है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन भी अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. हालांकि, रिलीज डेट का इंतजार अभी बाकी है.
'दृश्यम 3'
अजय देवगन की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे नए चेहरे भी कहानी का हिस्सा बनेंगे.
'केजीएफ: चैप्टर 3'
वहीं, यश के फैंस पिछले चार साल से 'केजीएफ: चैप्टर 3' का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म पर काम होने की पुष्टि की है और स्क्रिप्ट भी तैयार बताई जा रही है. हालांकि शूटिंग और रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है.
'हेरा फेरी 3'
इस लिस्ट में 'हेरा फेरी 3' भी शामिल है. लंबे कानूनी विवाद के बाद अब खबर है कि फिल्म जल्द फ्लोर पर जा सकती है. सबसे खास बात यह है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए साथ नजर आएगी.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
कुल मिलाकर, आने वाले समय में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की ये 7 बड़ी फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं. फैंस की नजर अब इन फिल्मों की रिलीज डेट और पहले लुक पर टिकी हुई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.