---विज्ञापन---
‘आपकी बहुत..’ प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी को लेकर किया बड़ा खुलासा, पोस्ट देखते ही फैंस की आंखें हुईं नम
Priyanka Chopra on Sridevi: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है.
Priyanka Chopra on Sridevi: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों महेश बाबू के साथ आ रही अपनी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में आई रहती है. इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया के पोस्ट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. इस बार भी प्रियंका अपनी पोस्ट को लेकर खबरों में छा गई हैं. इसके साथ हीं उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. जिसके बारे में जानने के बाद फैंस की भी आंखें नम हो गई. चलिए आपको को बताते हैं कि आखिर प्रियंका ने श्रीदेवी को लेकर क्या कुछ कहा.
प्रियंका चोपड़ा ने किया श्रीदेवी को याद
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को उनकी एनिवर्सरी पर याद किया. इसके साथ ही उन्होंने फैंस के साथ श्रीदेवी की जिंदगी और विरासत पर बेस्ड उनकी मोस्ट अवेडेट बायोपिक से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. इस बायोपिक में श्रीदेवी की जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताया गया है.
श्रीदेवी की बायोपिक
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर श्रीदेवी की बायोपिक की एक फोटो के जरिए इसकी पहली झलक शेयर की है. इसके साथ ही प्रियंका ने बहुत खास अंदाज में श्रीदेवी के मेमोरियल को श्रद्धांजलि अर्पित की.
किताब का कवर
प्रियंका चोपड़ा ने किया श्रीदेवी को याप्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किताब का कवर पोस्ट किया, जिस पर लिखा था 'एम्प्रेस - श्रीदेवी की ऑथोरेटिव बायोग्राफी... 'असीम प्रतिभा की मिसाल' - अमिताभ बच्चन, धीरज यू. कुमार.' इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वन ए ओनली... आपकी बहुत याद आती है. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं #श्रीदेवी #एम्प्रेस... जल्द आ रही है.' श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी प्रियंका की इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.
2023 से चल रहा काम
बता दें कि साल 2023 में वेस्टलैंड बुक्स ने श्रीदेवी की जिंदगी और एक्टिंग पर बेस्ड एक बायोपिक पब्लिश करने की प्लानिंग के बारे में बताया था. 'श्रीदेवी: द लाइफ ऑफ अ लीजेंड' नाम वाली ये किताब 1980 और 1990 के दशक में भारतीय सिनेमा पर राज करने वाली सुपरस्टार के सफर और करियर के बारे में बताएंगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.