Sunday, 31 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunday की छुट्टी में निपटा डालें Prime Video की ये 5 फिल्में और सीरीज, सारी हैं एक से बढ़कर एक

---विज्ञापन---

Prime Video Top 5 Trending Movies and Series: अगर आप भी अपनी संडे की छुट्टी को घर बैठे मजेदार बनाना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए कुछ बेहतरीन नई फिल्में और सीरीज हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर, साउथ सिनेमा और हॉलीवुड तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं. सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर और इंडस्ट्री की हैं, लेकिन इस समय Prime Video पर ट्रेंड कर रही हैं. चलिए एक नजर इस लिस्ट पर भी डाल लेते हैं.

Off Campus

ये एक हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. 13 मई 2026 को रिलीज हुई ये सीरीज इस समय Prime Video के टॉप पर ट्रेंड कर रही है. इसमें एला ब्राइट, बेलमोंट कैमेली और मिका अब्दल्ला अहम भूमिका में हैं

---Advertisement---

System

अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज एक लीगल कोर्ट रूम ड्रामा है. इसकी कहानी दो महिला वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये सीरीज इस समय Prime Video पर सेकंड टॉप पर ट्रेंड कर रही है. इसमें एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में हैं.

Spider Noir

जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है कि यह एक सुपरहीरो सीरीज है. मार्वल कॉमिक्स के स्पाइडर-मैन नोयर की कहानी एक ऐसे जासूस की है, जो अपने पास्ट की घटनाओं से जूझ रहा है. इसमें निकोलस केज, लैमोर्न मॉरिस, ली जून ली और करेन रोड्रिगेज लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Jack Ryan

ये हॉलीवुड की एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर सीरीज है. जिसकी कहानी एक सीआईए एजेंट के मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें जॉन क्रासिंस्की, क्यूस, रोलैंड और क्रासिंस्की, माइकल बे और मोर्टन टाइल्डम अहम किरदार में हैं.

Godari Gattupaina

इसी महीने Prime Video पर रिलीज हुई ये फिल्म एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है. फिल्म की कहानी सिंपल और दिल को छू लेने वाली है. सुभाष चंद्र के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुमंत प्रभास और निधि प्रदीप मुख्य भूमिका में हैं.  

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 01:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola