Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस 34 की उम्र में बनी 34 बच्चों की बिन ब्याही मां, फिर 41 की उम्र में देश छोड़ विदेश में हुई सैटल

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो कि बिना शादी के ही मां बन चुकी हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो सिर्फ 34 की उम्र में 34 बच्चों की मां बनी. इतना ही नहीं जब उन्होंने 41 साल की उम्र में शादी की, तो वह विदेश जा बसी.

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है ये हसीना

हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है. इतना ही नहीं 90 के दशक में इस हसीना ने बॉलीवुड में राज किया है और तमाम हिट फिल्में भी हैं.

---Advertisement---

प्रीति जिंटा फिल्मी करियर

दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रीति जिंटा की. जो कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'दिल से' से की थी. इसके बाद वह सोल्जर, क्या कहना, चोरी चोरी चुपके चुपके, दिल है तुम्हारा, अरमान, कल हो ना हो, कोई मिल गया, वीर जारा जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.

34 की उम्र में प्रीति ने लिया 34 अनाथ बच्चियों को गोद

प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं. साल 2009 में उन्होंने अपने 34वें जन्मदिन के मौके पर ऋषिकेश के मदर मिरेकल अनाथालय से 34 अनाथ बच्चियों को गोद लिया था.

---Advertisement---

34 बच्चियों की पढ़ाई से लेकर खान-पान तक का प्रीति ने उठाया जिम्मा

उन्होंने इन 34 बच्चों की पढ़ाई, लिखाई, खान-पान, कपड़ों और उनके भविष्य की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी ली थी. वह उसके बाद से उन बच्चियों के लिए हर संभव चीज का ख्याल रखती हैं और एक आदर्श मां की तरह बच्चियों का भी ध्यान रखती हैं. इतना ही नहीं वह हर साल दो बार या उससे ज्यादा बार ऋषिकेश जाकर बच्चियों से मुलाकात करती हैं.

प्रीति ने 41 में रचाई शादी, फिर विदेश में हुईं सैटल

बता दें कि प्रीति ने 41 साल की उम्र में जेने गुडइनफ से शादी कर ली थी. उन्होंने 29 फरवरी 2016 को शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका जा बसी. इसके बाद साल 2021 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने दो जुड़वा बच्चों एक बेटा और बेटी का स्वागत किया. बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ है और बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ है.  

---Advertisement---
First published on: May 26, 2026 02:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola