Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं यहां सिर्फ…’ जंतर-मंतर पर पहुंची पूनम पांडे, CJP के प्रदर्शन में हुईं शामिल

---विज्ञापन---

Poonam Pandey Join CJP Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार पूनम पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, पूनम पांडे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची हैं. पूनम ने बताया कि वो यहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आई हैं. जंतर-मंतर से पूनम पांडे की सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूनम ने बताया है कि वो यहां पर सिर्फ छात्रों और उनकी मांग का सपोर्ट करने आई हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सिर्फ स्टूडेंट के लिए...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंची पूनम पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह NEET विवाद के बीच सिर्फ छात्रों की मांग और उनके मुद्दे को सपोर्ट करने के लिए इस प्रदर्शन का हिस्सा बनी हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राजनीति की कोई जानकारी नहीं है और वह सिर्फ स्टूडेंट के लिए आई हैं.

---Advertisement---

मैं सिर्फ बच्चों का...

IANS के एक वीडियो में पूनम पांडे ने कहा, 'मैं यहां सिर्फ और सिर्फ स्टूडेंट का सपोर्ट करने आई हूं. मैं उनके हक के लिए लड़ने आई हूं. बाकी सब बातों से मुझे कोई मतलब नहीं है; मुझे राजनीति की कोई जानकारी नहीं है. मैं सिर्फ छात्रों के लिए यहां हूं. मैं सिर्फ उन बच्चों के लिए यहां हूं, जिन्होंने आत्महत्या की है. मैं सिर्फ बच्चों का समर्थन करने आई हूं.'

मैं सभी से अपील...

पूनम पांडे ने आगे कहा, 'मैं सभी से अपील करती हूं कि प्ली इसे धार्मिक मुद्दा न बनाएं, इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं. इसे बच्चों का मुद्दा ही रहने दें. कई बच्चों की जान चली गई है. मैं सोनम सर के अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना करती हूं. मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे. इतने दिनों तक खाना न खाना चिंताजनक है.'

---Advertisement---

मुझे उम्मीद है कि वे...

पूनम पांडे ने आगे कहा, 'अगर हम एक दिन भी खाना न खाएं तो हमारी हालत बिगड़ जाती है. हम दिन भर खाते रहते हैं, उस व्यक्ति ने 21 दिनों से कुछ नहीं खाया है. इसलिए, मुझे उम्मीद है कि वे ठीक होंगे. मैं तो सिर्फ छात्रों का समर्थन करने के लिए यहां हूं.'

First published on: Jul 19, 2026 10:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola