Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

21 साल की एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने फिल्म के बदले की थी फिजिकल रिलेशन की डिमांड, कॉन्ट्रैक्ट छोड़ तुरंत भाग निकली हसीना

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे छिपा एक ऐसा काला और डार्क सच सामने आया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. टेलीविजन और फिल्मों की एक बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा खौफनाक किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. जब वह महज 21 साल की थीं, तब एक बड़े डायरेक्टर ने फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने के बहाने उनके सामने एक बेहद शर्मनाक शर्त रख दी थी.

परिणीता ने बयां किया इंडस्ट्री का डार्क सच

मनोरंजन जगत में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस परिणीता बोरठाकुर (Parineeta Borthakur) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के काले सच का पर्दाफाश किया है. एक बातचीत के दौरान जब उनसे कास्टिंग काउच और डार्क रियलिटी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने माना कि इस ग्लैमरस दुनिया के पीछे एक स्याह पहलू भी मौजूद है, जिसका सामना खुद उन्होंने भी अपने शुरुआती दिनों में किया था. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यहां कोई भी आपकी मर्जी के बिना आपको छू नहीं सकता.

---Advertisement---

साउथ की फिल्म में मिला था बड़ा ऑफर

अपने उस कड़वे अनुभव को याद करते हुए परिणीता बोरठाकुर ने बताया कि जब वह सिर्फ 21 साल की थीं, तब उन्हें एक साउथ फिल्म के लिए ऑडिशन का कॉल आया था. उनकी तस्वीरें शॉर्टलिस्ट होने के बाद उन्हें ऑफिस बुलाया गया, जहां कई अन्य लड़कियां भी मौजूद थीं. वहां मीटिंग के बाद मेकर्स ने परिणीता को फिल्म की मुख्य हीरोइन के तौर पर फाइनल कर लिया और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए केबिन में बुलाया गया.

डायरेक्टर ने रख दी थी बेहद शर्मनाक शर्त

परिणीता ने बताया कि केबिन के भीतर डायरेक्टर ने अपने असिस्टेंट को बाहर भेज दिया और उनसे कहा कि अब तुम मेरी हीरोइन हो. इसके बाद डायरेक्टर ने कहा कि वह उनके बॉडी मूवमेंट्स देखना चाहता है, जिस पर परिणीता को लगा कि वह डांस की बात कर रहा है. लेकिन तभी डायरेक्टर ने सीधे शब्दों में कहा कि फिल्म में काम करने के बदले उन दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन होने चाहिए. यह सुनते ही परिणीता बुरी तरह घबरा गईं और उनकी धड़कनें तेज हो गईं.

---Advertisement---

कॉन्ट्रैक्ट छोड़ तुरंत भाग निकलीं एक्ट्रेस

डायरेक्टर की इस घिनौनी और अश्लील डिमांड को सुनते ही परिणीता ने बिना एक पल गंवाए कॉन्ट्रैक्ट को वहीं छोड़ दिया. उन्होंने तुरंत खड़े होकर डायरेक्टर को साफ कह दिया कि उन्हें उसकी फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह ऑफिस से भाग निकलीं. इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने पिता को फोन कर इस बात की जानकारी दी, जिसे सुनकर उनके पिता गुस्से से आगबबूला हो गए और उन्होंने परिणीता को सब कुछ छोड़कर तुरंत घर वापस लौटने की सलाह दी.

डायरेक्टर ने मांगी माफी, लेकिन नहीं किया काम

इस घटना के बाद घबराए हुए डायरेक्टर ने परिणीता को दोबारा फोन किया था. उसने मिन्नतें करते हुए कहा कि वह एक फैमिली मैन है, इसलिए वह इस बात को किसी के सामने न बताएं और फिल्म में उनके लिए रोल अब भी सुरक्षित है. हालांकि परिणीता ने उसके साथ काम करने से साफ मना कर दिया. परिणीता बेपनाह (Bepanah), सावधान इंडिया (Savdhaan India), गुप्ता ब्रदर्स (Gupta Brothers) और एक था राजा एक थी रानी (Ek Tha Raja Ek Thi Rani) जैसे कई बड़े टीवी शोज का मुख्य हिस्सा रह चुकी हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 04, 2026 12:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola