Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरा कहीं नाम नहीं…’ OMG 2 से बाहर होने पर परेश रावल का छलका दर्द, अक्षय कुमार बने थे कारण

---विज्ञापन---

परेश रावल बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं. वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. उन्होंने अपने करियर में 'हेरा फेरी', 'ओएमजी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'गरम मसाला' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है. इनमें 'ओएमजी' उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जाती है. हालांकि, इसके सीक्वल 'ओएमजी 2' से वह बाहर हो गए थे. अब इसे लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है.

ओएमजी 2 से बाहर होने पर बोले परेश रावल

दरअसल, हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान परेश रावल ने 'ओएमजी 2' को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म की मूल कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित थी, जिसमें सेक्स एजुकेशन जैसे संवेदनशील विषय को दिखाया जाना था.

---Advertisement---

परेश रावल को नहीं मिला फिल्म का क्रेडिट

परेश रावल ने दावा किया कि फिल्म का मूल आइडिया उन्हीं का था, लेकिन उन्हें इसका कोई श्रेय नहीं मिला. उन्होंने कहा, "सबसे दुखद बात यह है कि मुझे कहानी या कॉन्सेप्ट का श्रेय तक नहीं दिया गया. मेरा नाम कहीं भी नहीं लिया गया."

अजय और सलमान ने फिल्म के लिए किया था मना

उन्होंने आगे कहा, "अमित राय, अक्षय कुमार, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान सभी जानते हैं कि यह मेरा आइडिया और मेरी कहानी थी. शायद अजय और सलमान ने इस विषय पर काम करने से मना कर दिया होगा. उन्हें लगा होगा कि यह विषय विवादित हो सकता है. मैंने उन्हें अपना कॉन्सेप्ट समझाने की कोशिश की थी."

---Advertisement---

परेश रावल ने ठुकरा दिया था ओएमजी 2 का ऑफर

परेश रावल ने बताया कि अक्षय कुमार ने उन्हें 'ओएमजी 2' में काम करने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, "मैंने अक्षय कुमार से बात की. उन्होंने मुझे फिल्म करने के लिए कहा. मैंने उनसे कहा, 'नहीं, यह वह फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी. इस कहानी में भगवान की कोई भूमिका नहीं है.' उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैं शुरू से ही इस स्क्रिप्ट से जुड़ा हुआ था. मुझे अच्छी तरह पता था कि यह कैसी होनी चाहिए. इसलिए मैंने इससे अलग होने का फैसला किया."

ओएमजी 2 के बारे में

बता दें कि आखिरकार परेश रावल की जगह फिल्म में पंकज त्रिपाठी को लिया गया. वहीं, अक्षय कुमार ने फिल्म में भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई थी. साल 2023 में रिलीज हुई 'ओएमजी 2' सेक्स एजुकेशन जैसे अहम विषय पर आधारित थी.

---Advertisement---
First published on: Jul 17, 2026 08:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola