---विज्ञापन---
‘मैं सिर्फ क्रेडिट मांग रहा था, पैसे नहीं…’ अक्षय कुमार के साथ OMG 2 विवाद पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी
Paresh Rawal Breaks Silence OMG 2 Idea Credit: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल इन दिनों अक्षय कुमार के साथ 'ओह माय गॉड 2' के आइडिया क्रेडिट को लेकर शुरू हुए विवाद की वजह सुर्खियों में हैं. जब से परेश रावल ने दावा किया कि 'ओएमजी 2' की कहानी का आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया. तब से ही ये विवाद शुरू हुआ. परेश रावल की इस बात फिल्म के को-प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे और डायरेक्टर अमित राय ने इसका खंडन किया. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके और अक्षय कुमार के बीच तनाव की खबरें भी आज रही हैं. अब इस विवाद पर परेश रावल ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
अक्षय कुमार को किया दरकिनार
एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने खुलकर बात की और इस मामले से अक्षय कुमार को दरकिनार करने की पूरी कोशिश की. परेश ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी अक्षय के साथ किसी भी तरह की अनबन नहीं है.
अक्षय और मैं...
परेश रावल ने कहा, 'अरे भाई, अक्षय और मैं अगली फिल्म 'भागम भाग 2' में एक साथ काम कर रहे हैं, जो अश्विन की फिल्म है. भूत बंगला भी की अभी. मेरे और अक्षय के बीच सच में कोई परेशानियां नहीं है और मैं क्यों करूंगा? अक्षय ने मुझे 'ओएमजी 2' करने के लिए भी मनाने की कोशिश की थी, मैंने उनसे कहा था कि यह सही सब्जेस नहीं है.'
सेक्स की बात...
परेश रावल ने आगे कहा, 'फिल्म में सेक्स की बात करते हुए बीच में भगवान को शामिल करना ठीक नहीं होगा. लेकिन वे आगे बढ़े, फिल्म सुपरहिट साबित हुई, जिसके लिए मैं खुश हूं। बात अभी भी वही है, उस स्क्रिप्ट में भगवान की जरूरत नहीं थी.'
मैं सिर्फ क्रेडिट मांग रहा था, पैसा नहीं...
अश्विन और अमित के बयान पर बात करते हुए परेश ने आगे कहा, 'अमित से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है. वह एक मेहनती और रिसर्च-बेस्ड लेखक हैं. एक दिन मैंने उनसे कहा, 'एक आइडिया है कि फिल्म में हम सेक्स पर कुछ बना सकते हैं, एक छोटा बच्चा है, हस्तमैथुन करता है' बस यही से बात ये बात शुरू हुई. मैंने सुझाव दिया कि हमें सेक्सोलॉजिस्ट प्रकाश कोठारी से मिलना चाहिए, क्योंकि इसके लिए साइंस के फैक्ट्स की जरूरत थी. मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने लिखा है, लेकिन जब आप एक-दूसरे के साथ आइडिया शेयर करते हुए हैं, तो उसमें मेरा आइडिया था. मैं सिर्फ क्रेडिट मांग रहा था, पैसा नहीं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.