Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर इस हफ्ते धमाका! अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से लेकर सूर्या की ‘करुप्पु’ तक, ये 5 नई रिलीज बिल्कुल न करें मिस

---विज्ञापन---

OTT Releases This Week: अगर आपका प्लान बाहर जाकर फिल्म देखने का नहीं है, और घर पर ही रहकर कुछ नए कंटेंट का इंतजार कर रहे हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद स्पेशल होने वाला है, क्योंकि इस बार ओटीटी पर हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. शानदार फिल्में और वेब सीरीज इस वीक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाले हैं. जिसमें हॉरर-कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर, रोमांस और एक्शन जैसे अलग-अलग जॉनर की ये रिलीज दर्शकों को भरपूर मनोरंजन को तैयार हैं. Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, Zee5 और Lionsgate Play पर 10 से 12 जून के बीच कई शानदार फिल्में-सीरीज दस्तक देने वाली हैं.

'भूत बंगला'

सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' की. यह फिल्म 12 जून को Netflix पर रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार अपने पुराने सहयोगी प्रियदर्शन के साथ वापसी कर रहे हैं. कहानी एक रहस्यमयी महल और उससे जुड़े श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है. तब्बू, वामिका गब्बी और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

---Advertisement---

'राख'

क्राइम और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए 'राख' एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है. Amazon Prime Video पर 12 जून को रिलीज होने वाली इस सीरीज में अली फजल एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जो दिल्ली में दो किशोरों के गायब होने और हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है. सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

'करुप्पु'

साउथ सिनेमा के फैंस के लिए अच्छी खबर है. सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करुप्पु' भी 12 जून को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे देवता की है जो भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए इंसानी रूप धारण करता है. तृषा कृष्णन, प्रकाश राज और योगी बाबू जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं.

---Advertisement---

'Every Year After'

रोमांटिक ड्रामा देखने वालों के लिए 'Every Year After' 10 जून को Amazon Prime Video पर रिलीज हो चुकी है. यह सीरीज बचपन के दो प्रेमियों की कहानी दिखाती है, जो कई साल बाद फिर से मिलते हैं और अपने अतीत का सामना करते हैं.

Dridam

वहीं, मलयालम थ्रिलर Dridam 12 जून को JioHotstar पर आएगी. इसके अलावा Zee5 पर बंगाली डिटेक्टिव ड्रामा Taarkata और Lionsgate Play पर जेसन स्टैथम की एक्शन फिल्म Shelter भी इसी दिन रिलीज होंगी. कुल मिलाकर, इस हफ्ते OTT पर हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म या सीरीज दर्शकों की पहली पसंद बनती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 04:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola