---विज्ञापन---

OTT Release This Week: ‘द केरल स्टोरी 2’ से ‘ग्लोरी’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते धमाल मचाएंगी ये फिल्में और सीरीज

हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इस हफ्ते 27 अप्रैल से 1 मई तक कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें साउथ, हॉलीवुड, बॉलीवुड फिल्में-सीरीज शामिल हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि इस हफ्ते क्या एंटरटेनिंग मिलने वाला है.

द केरल स्टोरी 2

विपुल शाह के की निर्मित उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, और ऐश्वर्या ओझा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी 2 अब ओटीटी रिलीज को तैयार है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 1 मई को रिलीज होगी.

---Advertisement---

ग्लोरी

वेब सीरीज ग्लोरी एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. जिसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा, सुविंदर पाल विक्की और सयानी गुप्ता नजर आने वाली हैं. ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

बैचमेट्स

लिस्ट में तेलुगु वेब सीरीज बैचमेट्स भी शामिल है, जो कि ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. ये सीरीज 30 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

---Advertisement---

स्वैप्ड एक एनिमेटेड फेंटसी फिल्म है, जो कि एक छोटे से जंगल के जानवरों और पक्षियों के आस-पास घूमती है. यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

'माई डियरेस्ट सेनोरीटा

'माई डियरेस्ट सेनोरीटा' एक स्पेनिश ड्रामा है. यह फिल्म एडेला नाम की एक महिला के आस पास घूमती है. यह फिल्म 1 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

द डेविल वियर्स प्राडा 2

द डेविल वियर्स प्राडा 2 एक अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा है. जो कि डिजिटल मीडिया के दौर को दिखाती है. यह फिल्म 1 मई को जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे रही है.

मैन ऑन फायर

मैन ऑन फायर एक वेब सीरीज है, जो कि ए.जे क्विनेल की नॉवेल पर आधारित है. यह सीरीज 30 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

First published on: Apr 27, 2026 06:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.