---विज्ञापन---
रोहित शेट्टी उन्हें हिट बना सकते हैं, तो मैं… ओरी ने सारा अली खान पर फिर कसा तंज, कह दी ऐसी बात कि हर तरफ हो रही चर्चा
Orry Sara Ali Khan controversy: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट ओरी (Orry) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और उनके फिल्मी करियर पर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.
ओरी ने सारा पर फिर कसा तंज
दरअसल, रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जुड़े एक इंटरव्यू में ओरी ने फिल्म 'सिम्बा' का जिक्र करते हुए, सारा अली खान पर तंज कस दिया. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने शो तो नहीं देखा, लेकिन वो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को अच्छी तरह जानते हैं.
हंसते हुए सारा पर कही ये बात
इंडिया फोरम को दिए अपने इस इंटरव्यू में आगे ओरी ने हंसते हुए कहा, 'जिस तरह उन्होंने सारा अली खान को इतनी बड़ी हिट फिल्म दी, उससे मैं भी काफी एक्साइटेड हूं, कि उनके डायरेक्शन में काम करूं. अगर वो उनके लिए ऐसा कर सकते हैं, तो मेरे लिए भी जरूर कर सकते हैं.'
ओरी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
ओरी का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोगों ने इसे सारा अली खान के एक्टिंग करियर पर कटाक्ष माना, जबकि कुछ यूजर्स इसे ओरी का मजाकिया अंदाज बता रहे हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब ओरी ने सारा को लेकर ऐसा बयान दिया हो.
क्या है सारा-ओरी का विवाद?
इस साल की शुरुआत में भी ओरी ने सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था, कि उन्होंने सारा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, और इब्राहिम को भी लंबे समय से फॉलो नहीं करते. ओरी ने ये तक कह दिया था, कि सारा के साथ दोस्ती का दिखावा करना उनके लिए मुश्किल है.
कब शुरू हुआ विवाद?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच विवाद तब शुरू हुआ था. जब ओरी ने एक इंटरव्यू में सारा अली खान की एक्टिंग को लेकर मजाक किया था. कहा जाता है, कि ये बात सारा और उनके परिवार को पसंद नहीं आई. बाद में इस विवाद में सारा की मां अमृता सिंह (Amrita Singh) का नाम भी जुड़ गया, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया.
बॉलीवुड गलियारों में क्यों बढ़ी हलचल?
बहरहाल, ओरी के इस नए बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. अब फैंस ये देखने का इंतजार कर रहे हैं, कि सारा अली खान या उनके परिवार की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन आता है या नहीं.