---विज्ञापन---

Sanjay Dutta या Shriram Nene नहीं, बल्कि खुद से 17 साल बड़े इस भारतीय क्रिकेटर के प्यार में दीवानी थीं Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में की है. डांस से लेकर एक्टिंग और अपनी खूबसूरती तक के लिए वह खूब पॉपुलर हुआ करती थीं. इतना ही नहीं आज भी दुनिया भर में उनके लाखों की संख्या में फैंस और लोग उन्हें आज भी स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं. वहीं, आज माधुरी दीक्षित अपना 59वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. इस मौके पर आज हम एक्ट्रेस से जुड़ा एक किस्सा शेयर करेंगे.

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में दी शानदार फिल्में

दरअसल, माधुरी दीक्षित ने 1984 में आई फिल्म अबोध से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने दिल तो पागल है, बेटा, दिल, तेजाब, कौन, राम लखन, त्रिदेव, खलनायक, राजा, साजन, लज्जा, देवदास जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. माधुरी न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी लव लाइफ के लिए भी खूब चर्चा में रही हैं. हालांकि एक वक्त ऐसा भी रहा है जब वह एक क्रिकेटर के पीछे दीवानी थी.

---Advertisement---

सुनील गावस्कर पर था माधुरी दीक्षित को क्रश

माधुरी दीक्षित जिस भारतीय क्रिकेटर के पीछे दीवानी थीं, वह कोई और नहीं बल्कि सुनील गावस्कर हैं, जो कि उम्र में माधुरी से 17 साल बड़े हैं. माधुरी ने खुद एक इंटरव्यू में सुनील को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, "मैं सुनील गावस्कर के लिए पागल हूं. वो काफी हैंडसम हैं. मैं उनके पीछे भागना चाहती हूं. वो मेरे सपने में भी आते हैं."बता दें कि माधुरी की ये बातें और उनका इंटरव्यू लंबे वक्त तक खबरों में छाया रहा था.

संजय दत्त संग डेटिंग को लेकर खूब चर्चा में रही माधुरी

हालांकि अपने एक्टिंग करियर के दौरान माधुरी दीक्षित संजय दत्त के साथ डेटिंग को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. दोनों ने फिल्म साजन और खलनायक में एक साथ काम किया है. हालांकि डेटिंग की खबरें फिल्म साजन के बाद आनी शुरू हुई थी. लेकिन 1993 में जब संजय दत्त का नाम मुंबई बम ब्लास्ट केस में आया था और उनकी गिरफ्तारी हुई थी तो माधुरी ने दूरी बना ली थी और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था.  

---Advertisement---

1999 में श्रीराम नेने से रचाई माधुरी ने शादी

इतना ही नहीं इसके बाद माधुरी ने 1999 में अमेरिका के रहने वाले कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ.श्रीराम माधव नेने से 17 अक्टूबर को शादी कर ली थी. शादी के बाद माधुरी अपने करियर के पीक पर अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में शिफ्ट हो गई थी. कपल के दो बेटे हैं, जिसमें से एक का नाम अरिन है और दूसरे का नाम रेयान.

माधुरी दीक्षित इस फिल्म में आएंगी नजर

काम को लेकर बात करें तो माधुरी दीक्षित एक बार फिर से फिल्मों में एक्टिव हो गई हैं. वह जल्द ही फिल्म 'मां बहन' में नजर आएंगी. यह एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धारणा दुर्गा भी नजर आएंगी. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी.

First published on: May 15, 2026 01:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.