Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kartavya Movie Review: सैफ अली खान की दमदार परफॉर्मेंस, लेकिन प्रेडिक्टेबल रह गया सस्पेंस

सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है, ऐसे में आइए जानते हैं, 1 घंटा 48 मिनट में क्या फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाई?

---विज्ञापन---

Movie name:कर्तव्य
Director:पुलकित
Movie Casts:सैफ अली खान, रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी, सौरभ द्विवेदी

Kartavya की अच्छी बात यह है कि फिल्म खुद को जरूरत से ज्यादा भारी या जटिल बनाने की कोशिश नहीं करती. आजकल जहां क्राइम थ्रिलर के नाम पर लंबी-लंबी कहानियां देखने को मिलती हैं, वहीं ‘कर्तव्य’ (Kartavya) सिर्फ 1 घंटा 48 मिनट में अपनी बात कहती है और बिना भटके खत्म हो जाती है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी है.

फिल्म की कहानी काल्पनिक शहर झामली में सेट की गई है, लेकिन इसके मुद्दे बेहद वास्तविक हैं.ऑनर किलिंग, चाइल्ड एब्यूज और भ्रष्ट सिस्टम जैसे मुद्दों को फिल्म ने अपनी कहानी का हिस्सा बनाया है. फिल्म सिर्फ अपराध की कहानी नहीं कहती, बल्कि उस सोच को भी सामने लाती है. जहां इंसान धर्म, कर्म और कर्तव्य के बीच उलझकर रह जाता है.

सैफ अली खीन (Saif Ali Khan) फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बनकर सामने आते हैं. उनका रफ लुक, हरियाणवी टच और शांत लेकिन प्रभावशाली अभिनय कई जगह ‘ओमकारा’ (Omkara) की याद दिलाता है. सैफ इस किरदार को ओवरड्रामैटिक नहीं बनाते, बल्कि बहुत सहज तरीके से निभाते हैं और यही बात उनके प्रदर्शन को असरदार बनाती है.

Rasika Dugal, Sanjay Mishra और Zakir Hussain हमेशा की तरह भरोसेमंद लगते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं Saurabh Dwivedi, जिन्होंने इस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है. आनंद श्री के किरदार में वह काफी सहज और प्रभावी लगे हैं.स्क्रीन पर कहीं भी यह महसूस नहीं होता कि यह उनका पहला अभिनय अनुभव है.

फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल डालने की कोशिश की गई है, हालांकि, अगर आप क्राइम थ्रिलर देखते रहते हैं तो कई ट्विस्ट पहले ही समझ आ जाते हैं. इसके बावजूद फिल्म अपनी कसावट और तेज रफ्तार की वजह से बांधे रखती है.

फिल्म का एक डॉयलोग इसकी पूरी थीम को बहुत खूबसूरती से बयान करता है कि ‘हम सब धर्म, कर्म और कर्तव्य में ही फंसे रह जाते हैं, लेकिन कौन सा कर्तव्य निभाना है, वहां तक बात ही नहीं पहुंच पाती.’

डायरेक्टर Pulkit, जिन्होंने इससे पहले Bhakshak और मालिक जैसी फिल्म डायरेक्ट की हैं, क्राइम थ्रिलर जॉनर में लगातार और परिपक्व होते नजर आ रहे हैं.

Kartavya कोई परफेक्ट फिल्म नहीं है और कई जगह प्रेडिक्टेबल भी लगती है, लेकिन दमदार अभिनय और सधी हुई कहानी इसे एक अच्छी और देखने लायक क्राइम थ्रिलर बना देते हैं.

First published on: May 15, 2026 12:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola