---विज्ञापन---
Dhurandhar से भी धांसू हैं ये 5 एक्शन थ्रिलर फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम ऐसी फिल्में हैं, जो एक्शन और थ्रिलर से भरपूर हैं. इतना ही नहीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर चुकी हैं. वहीं, अगर आप इस तरह की मूवीज के शौकीन हैं, तो वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. इस मूवी में भर-भरकर एक्शन थ्रिलर देखने को मिला है. वहीं, साउथ से लेकर बॉलीवुड में भी तमाम ऐसी ही बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्में है, जिसमें भर-भरकर एक्शन देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.
'आरआरआर'
लिस्ट में पहला नाम साल 2022 की फिल्म 'आरआरआर' का है. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण नजर और आलिया भट्ट नजर आई थीं. फिल्म का डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया है. इस फिल्म ने दुनिया भर में शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1,387 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'एनिमल'
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और शक्ति कपूर नजर आए थे. इस मूवी ने दुनिया भर में 917 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. ये मूवी भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
केजीएफ 2
यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी रॉकी नाम के शख्स पर आधारित है, जो को गरुड़ा को मारकर कोलार गोल्ड फील्ड का नया सुल्तान बन जाता है. इस मूवी ने दुनिया भर में 1,235 करोड़ की कमाई की थी. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
बाहुबली 2
लिस्ट में एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' भी शामिल है. ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में प्रभास लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी साल 2015 की बाहुबली को आगे बढ़ाती है. इस मूवी ने दुनिया भर में 1,810.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं. इसके अलावा ये नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद है.
पुष्पा 2
आखिर में हम बात करेंगे अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म' पुष्पा 2', जो कि सिनेमाघरों में 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,800 करोड़ रुपये कमाए थे. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.