Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

सिर्फ ‘जन नायकन’ ही नहीं इन फिल्मों को लेकर भी छिड़ चुका है विवाद, फिर महीनों बाद सिनेमाघरों में हुईं रिलीज

विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन को तमाम विवाद के रिलीज डेट मिल गई है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी. फिल्म का सेंसर बोर्ड के साथ विवाद चल रहा था और मामला भी कोर्ट में पहुंच गया था. हालांकि इस बीच जन नायकन की एक छोटी सी क्लिप भी लीक हो गई थी, जिसको लेकर और भी ज्यादा विवाद खड़ा हुआ था. बॉलीवुड में भी तमाम ऐसी फिल्में हैं, जिनको लेकर विवाद छिड़ चुका हैं. आज हम उन्हीं मूवीज के बारे में बात करेंगे. जो विवाद के लंबे वक्त के बाद रिलीज हुई थीं.

पद्मावत

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस मूवी का पहले नाम पद्मावती था, जो कि दिसंबर 2017 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म के नाम और इस मूवी में खिलजी और रानी पद्मावती के कथित सीन को लेकर उड़ी अफवाह से विवाद छिड़ गया था और राजपूत समूहों ने इसका जमकर विरोध किया था. जिसके बाद फिल्म दो महीने की देरी से रिलीज हुई थी.

---Advertisement---

उड़ता पंजाब

फिल्म उड़ता पंजाब साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पंजाब के लोगों के बीच नशीली दवाओं के इस्तेमाल के बारे में दिखाया गया था, जिसके कारण इसको भारी विवाद झेलना पड़ा था. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 89 कट की मांग की थी और कानूनी लड़ाई के बाद फिल्म को केवल 1 कट के साथ रिलीज किया गया था.

द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की हिट फिल्मों में से एक है. यह फिल्म 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और जेनोसाइड के बारे में है. जिसको लेकर राजनीतिक बहस भी छिड़ी थी और कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था. हालांकि इसके बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

---Advertisement---

महाराज

2024 की मूवी महाराज को लेकर भी जमकर विवाद हुआ था. इस फिल्म पर कानूनी रूप से रोक लगा दी गई थी. गुजरात उच्च न्यायालय ने वैष्णव पुष्टि मार्गी संप्रदाय के भक्तों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का दावा करने वाली याचिकाओं के बाद इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी. हालांकि बाद में मूवी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था.

द बैंडिट क्वीन

साल 1994 की फिल्म द बैंडिट क्वीन शेखर कपूर के निर्देशन में बनी थी, जो कि फूलन देवी के जीवन पर आधारित है. हालांकि खुद फूलन देवी ने इसपर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी. लेकिन बाद में 20 लाख रुपये का भुगतान और कई विवादित सीन में बदलाव करने के बाद मामला सुलझा था और करीब दो साल बाद इसे 1996 में रिलीज किया गया था.

First published on: Apr 28, 2026 03:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.