---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: नाना पाटेकर 76 साल की उम्र में बना रहे हैं बॉडी! वीडियो देख खुली रह गई फैंस की आंखें

Entertainment in Hindi LIVE: एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 76 साल के नाना पाटेकर जिम में वर्कआउट करते और बॉडी बनाते दिखाई दे रहे हैं. फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ट्राइसेप डिप्स करते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो देखकर उनके फैंस दंग रह गए. वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है.

आज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी है. बॉलीवुड के कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाने वाले ऋषि कपूर आज ही के दिन साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1970 में आई राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था. इसके बाद उन्होंने साल 1974 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉबी’ से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें ‘कभी कभी’, ‘लैला मजनू’, ‘अमर अकबर एंथोनी ‘, ‘ हम किसी से कम नहीं’, ‘सरगम’ और ‘नसीब’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने 6वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 23.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 42वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1133.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.06 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
23:27 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News Hindi LIVE: प्रियंका चोपड़ा या कैटरीना कैफ, 'Tumbbad 2' में किस फीमेल लीड की होगी एंट्री?

Tumbbad 2 Cast Update: साल 2018 में जब 'तुम्बाड' रिलीज हुई थी तो इसने अपनी अनोखी कहानी और शानदार विजुअल्स से सबको हैरान कर दिया था. वक्त के साथ यह फिल्म एक 'कल्ट क्लासिक' बन गई और 2024 में इसकी री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किए. अब प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इसके सीक्वल का बिगुल फूंक दिया है. 'तुम्बाड 2' न केवल पहले भाग की विरासत को आगे बढ़ाएगी, बल्कि इस बार इसमें बड़े बॉलीवुड और साउथ सितारों के जुड़ने की भी उम्मीद है. टैगलाइन 'प्रलय आएगा' ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस बार कहानी और भी खौफनाक और भव्य होने वाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:02 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News Hindi LIVE: Vijay Thalapathy की Jana Nayagan पर फिर गहराया संकट

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: थलपति विजय के फिल्मी करियर की विदाई फिल्म 'जना नायकन' के लिए राह आसान नहीं दिख रही है. एच. विनोद के निर्देशन में बनी यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर रिलीज से पहले ही विवादों की भेंट चढ़ गई है. पिछले चार महीनों से यह फिल्म पायरेसी, रीमेक के आरोपों और कानूनी लड़ाइयों से जूझ रही थी, लेकिन अब जमीनी स्तर पर विरोध शुरू हो गया है. मदुरै के स्थानीय समुदायों ने फिल्म के कुछ सीन्स पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिससे फिल्म की रिलीज पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. विजय के फैंस, जो इसे एक ऐतिहासिक विदाई मान रहे थे, अब इस संशय में हैं कि फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंच भी पाएगी या नहीं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:51 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News Hindi LIVE: 'धुरंधर 2' और 'माइकल' को जमकर टक्कर दे रही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला'

Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2 vs Michael Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय 'ओल्ड वर्सेस न्यू' की जंग काफी रोमांचक मोड़ पर है. अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' अपने दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन भी दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है. दूसरी तरफ, रणवीर सिंह की मेगा-ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' अपनी रिलीज के 43वें दिन भी थियेटर्स में डटी हुई है, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. हालांकि, हालिया रिलीज हुई हॉलीवुड बायोपिक 'माइकल' ने अपनी रफ्तारर बढ़ा ली है और गुरुवार के कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया है. आने वाले वीकेंड पर इन तीनों फिल्मों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:22 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News Hindi LIVE: सैफ अली खान स्टारर 'कर्तव्य' 15 मई को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज!

https://www.instagram.com/p/DXwYAWdGSAM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:01 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News Hindi LIVE: बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस ने नेगेटिव रोल निभाकर लूटी महफिल

फिल्मों में हीरो और हीरोइन का रोमांस तो हम सभी को पसंद आता है, लेकिन कहानी में असली जान तब आती है जब विलेन का किरदार दमदार हो. बॉलीवुड की कुछ दिग्गज अभिनेत्रियों ने स्टीरियोटाइप तोड़ते हुए बड़े पर्दे पर निगेटिव भूमिकाएं निभाईं और यह साबित किया कि वे सिर्फ खूबसूरत चेहरा ही नहीं, बल्कि बेहतरीन अदाकारा भी हैं. चाहे वो 'गुप्त' में काजोल का चौंकाने वाला खुलासा हो या 'ऐतराज' में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड विलेन लुक, इन हसीनाओं ने अपनी नेगेटिव परफॉर्मेंस से न केवल दर्शकों को डराया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:51 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News Hindi LIVE: ‘लुक्खे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

प प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग ओरिजिनल सीरीज ‘लुक्खे' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ये सीरीज रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन को शानदार तरीके से पेश करती है. दर्शकों को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. ये एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज है.

https://www.instagram.com/reel/DXt5ZN3CN6_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

17:31 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment News Hindi LIVE: जाह्नवी कपूर के बाद अब ओरी ने भी छोड़ा 'धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी' का साथ

Orry News: बॉलीवुड की पार्टियों से लेकर सोशल मीडिया फीड्स तक, ओरी एक ऐसा नाम है जो हमेशा सुर्खियों में रहता है. हाल ही में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी से बाहर होने की खबरों ने बाजार गर्म किया था और अब ओरी ने भी इसी राह पर चलते हुए 'कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क' का हाथ थाम लिया है. टैलेंट मैनेजमेंट की दुनिया में यह फेरबदल काफी रणनीतिक माना जा रहा है. ओरी की ब्रांड वैल्यू और डिजिटल दुनिया में उनकी जबरदस्त पकड़ को देखते हुए, कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के लिए यह एक बड़ी जीत साबित हो सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:08 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment Hindi: 2026 के 16वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट

TV TRP: 16वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार फिर पॉपुलर शो अनुपमा पिछड़ता नजर आ रहा है. वहीं बाकी शोज ने जबरदस्त वापसी की है. खास बात ये है कि स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 एक बार फिर टॉप पर है. आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं.

16:58 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद फिर साथ दिखेंगे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया

Samay Raina And Ranveer Allahbadia: हंसी का असली जादू तब देखने को मिलता है जब टीवी के दिग्गज और इंटरनेट के सुपरस्टार्स एक साथ आ जाएं. 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' के मौके पर नेटफ्लिक्स एक विशेष एपिसोड ला रहा है, जिसमें कपिल शर्मा के साथ समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया नजर आएंगे. पिछले एक साल में इन दोनों के बीच कई जुबानी जंग और 'मेंटल हेल्थ' जैसे मुद्दों पर मजेदार तंज देखने को मिले हैं. ऐसे में, कपिल शर्मा के शो में इनकी मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. लोग यह देखने को बेताब हैं कि क्या इस बार भी पुरानी कंट्रोवर्सी पर हंसी के फुहारें छूटेंगे या कुछ नया बवाल होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...

15:00 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कर डाली इतनी कमाई

रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 42वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1133.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.06 करोड़ तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DWTP_k0kXXC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:34 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘माइकल’ ने भारत में कमाए इतने करोड़

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने 6वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 23.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DXr6R8GCY49/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

12:03 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: सुपरस्टार ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी आज

आज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी है. बॉलीवुड के कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाने वाले ऋषि कपूर आज ही के दिन साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1970 में आई राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था. इसके बाद उन्होंने साल 1974 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉबी’ से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें ‘कभी कभी’, ‘लैला मजनू’, ‘अमर अकबर एंथोनी ‘, ‘ हम किसी से कम नहीं’, ‘सरगम’ और ‘नसीब’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

10:19 (IST) 30 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: नाना पाटेकर 76 साल की उम्र में बना रहे हैं बॉडी!

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 76 साल के नाना पाटेकर जिम में वर्कआउट करते और बॉडी बनाते दिखाई दे रहे हैं. फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ट्राइसेप डिप्स करते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो देखकर उनके फैंस दंग रह गए. वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/reel/DXtiFFhiKy1/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Apr 30, 2026 10:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.