Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha नहीं, ये है आलिया भट्ट की सबसे खराब फिल्म, जिसे IMDb पर मिली 1.2 की रेटिंग; OTT पर भी रही महाफ्लॉप

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसमें आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. हालांकि, रिलीज से पहले जिस तरह का बज फिल्म को लेकर बना हुआ था, वैसा यह बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर सकी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को दर्शकों से खराब रिएक्शन मिल रहे हैं.

आलिया भट्ट के करियर की सबसे खराब फिल्म

इसी बीच आज हम आलिया भट्ट की एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं, जो उनके करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म को IMDb पर महज 1.2 की रेटिंग मिली थी.

---Advertisement---

सड़क 2 में नजर आए थे ये कलाकार

दरअसल, साल 1991 में रिलीज़ हुई संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर 'सड़क' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही. इसके करीब तीन दशक बाद महेश भट्ट ने इसका सीक्वल 'सड़क 2' बनाया, जिसमें आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.  

OTT पर फिल्म को मिला खराब रिस्पॉन्स

कोरोना महामारी के कारण 'सड़क 2' को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया. फिल्म 28 अगस्त 2020 को सीधे Jio Hotstar पर रिलीज हुई थी. हालांकि, इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहद खराब रिएक्शन मिला. IMDb पर भी फिल्म को सिर्फ 1.2 की रेटिंग मिली, जो इसे सबसे कम रेटिंग पाने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल करती है.

---Advertisement---

फिल्म को किया गया बायकॉट

फिल्म के कमजोर प्रदर्शन की एक वजह यह भी मानी गई कि इसकी रिलीज़ से पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई थी. उस दौरान सोशल मीडिया पर कई स्टार किड्स की फिल्मों के बायकॉट की मांग भी उठी थी, जिसका असर 'सड़क 2' पर भी देखने को मिला.

क्या है सड़क 2 की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह टैक्सी ड्राइवर रवि शंकर और आर्या की कहानी है. पत्नी पूजा की मौत के बाद रवि डिप्रेशन में चला जाता है. वहीं, आर्या अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार ढोंगी बाबा ज्ञान प्रकाश का पर्दाफाश करना चाहती है. इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड विशाल के साथ मिलकर अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने की कोशिश करती है.  

---Advertisement---
First published on: Jul 04, 2026 03:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola