Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

नीता अंबानी ने मंदिर से लेकर शाही इंटीरियर तक दिखाई अपने घर की झलक, क्या आपने देखा एंटीलिया का ये सबसे खास हिस्सा?

---विज्ञापन---

Nita Ambani House Inside Photos: मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया हमेशा अपनी भव्यता और लग्जरी के लिए चर्चा में रहता है. दुनिया के सबसे महंगे घरों में शामिल इस आलीशान बंगले के अंदर की एक झलक देखने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं. अब यह इंतजार कुछ हद तक खत्म हो गया है, क्योंकि नीता अंबानी ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए एंटीलिया के सबसे खास हिस्से की झलक दिखाई है.

वीडियो ने दिखाई भव्यता

दरअसल, मेकअप आर्टिस्ट स्मौरव रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नीता अंबानी कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. उन्होंने सिर्फ अपना रॉयल अंदाज ही नहीं दिखाया, बल्कि एंटीलिया के उस हिस्से की भी झलक दिखाई, जहां भारतीय संस्कृति, कला और आध्यात्मिकता का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है.

---Advertisement---

एंटीलिया का भव्य मंदिर

वीडियो की शुरुआत एंटीलिया के भव्य मंदिर से होती है. मंदिर के बड़े-बड़े चांदी की नक्काशी वाले दरवाजे सबसे पहले ध्यान खींचते हैं. अंदर भगवान श्रीकृष्ण की बड़ी तस्वीर फूलों की मालाओं से सजी हुई नजर आती है. सफेद संगमरमर का फर्श, शानदार झूमर और शांत वातावरण इस जगह को बेहद दिव्य बना देता है.

सफेद संगमरमर पर खूबसूरत नक्काशी

घर के इंटीरियर में सफेद संगमरमर का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है. दीवारों और खंभों पर बारीक नक्काशी दिखाई देती है, जो पूरे हिस्से को किसी शाही महल जैसा लुक देती है. फर्श पर बने आकर्षक मार्बल डिजाइन भी इस भव्यता में चार चांद लगाते हैं.

---Advertisement---

राधा-कृष्ण की विशाल पेंटिंग

वीडियो में एक बड़ी दीवार पर लगी राधा-कृष्ण और कमल के फूलों वाली विशाल पेंटिंग भी खूब चर्चा में है. हल्के रंगों से बनी यह कलाकृति पूरे माहौल को सुकून और आध्यात्मिक एहसास देती है. इसी पेंटिंग के सामने नीता अंबानी कैमरे के लिए पोज देती नजर आती हैं.

सिल्वर फिनिश वाला क्लासिक सोफा

कमरे में रखा सिल्वर फिनिश वाला क्लासिक सोफा भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. उस पर रखे ऑरेंज और पिंक रंग के कुशन पूरे इंटीरियर में खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ते हैं. इसके अलावा दीवारों पर लगी भारतीय कला से प्रेरित पेंटिंग्स, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण, गाय और भारतीय लोक जीवन की झलक दिखाई देती है, पूरे घर की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं.

---Advertisement---

नीता अंबानी के लुक ने जीता दिल

इस खास मौके पर नीता अंबानी का लुक भी चर्चा का विषय बना. उन्होंने आइवरी रंग की कृष्ण इंस्पायर्ड साड़ी पहनी है, जिस पर भगवान श्रीकृष्ण, गाय और कमल के मोटिफ बने हुए थे. डायमंड जूलरी, गुलाब के फूलों से सजा जूड़ा और सिंपल मेकअप उनके रॉयल लुक को और भी खास बना रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

नीता अंबानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग एंटीलिया के इस खूबसूरत और आध्यात्मिक हिस्से की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जहां लग्जरी के साथ भारतीय विरासत और संस्कृति की झलक भी साफ दिखाई दे रही है.

---Advertisement---
First published on: Jul 22, 2026 12:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola