---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये डिजास्टर फिल्म, कहानी ने जीता लोगों का दिल
Netflix Trending Top Film: अगर आप भी संडे की छुट्टी में अपने दिमाग को रिलेक्स और ठंडा करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए रोमांटिक ड्रामा जॉनर की एक ऐसी फिल्म है, जो यकीनन ही आपके भी दिल को छू जाएगी. हाल ही में इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी है और आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
रोमांटिक ड्रामा की कहानी देखने में बहुत ही सिंपल और सादा है, लेकिन दोनों लोगों के बीच होने वाला इमोशनल लोचा इस फिल्म को बहुत ही खास और अलग एक्सपीरियंस बना देता है.
इस फिल्म में आपको दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी, जो अपनी कमियों को स्वीकार करने के लिए अंदर ही अंदर एक जंग लड़ रहे होते है और पूरी जिंदगी अपने आत्मविश्वास को लेकर संघर्ष करते हैं.
हम जिस फिल्म की बात करते रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पिछले ही महीने रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस ऑडियंस का कोई खास रिस्पॉन्स मिला और फिल्म वहां बुरी तरह फ्लॉप हो गई.
फिल्म की कहानी शशांक शर्मा और रोशनी श्रीवास्तव की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों की मुलाकात अरेंज मैरिज के सिलसिले में होती है, जहां धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. फिल्म की कहानी आपका दिल जीत लेगी.
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है. 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.