---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही इस थ्रिलर फिल्म ने नंबर 1 पर किया कब्जा, 2 घंटे 20 मिनट में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस
इन दिनों सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग सिनेमाघरों की बजाय घर बैठकर ओटीटी पर फिल्में देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये कोर्ट रूम ड्रामा
दरअसल, यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर ही इसने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बना ली.
इक्का में नजर आए ये कलाकार
यह फिल्म कोई और नहीं, बल्कि 'इक्का' है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खास बात यह है कि 'बॉर्डर' के लगभग 30 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर साथ नजर आए हैं।
क्या है इक्का की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह वकील अर्जुन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सनी देओल ने निभाया है. अर्जुन फिल्म में पीड़ितों के हक के लिए लड़ते नजर आते हैं. हालांकि, उनकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उन्हें एक आरोपी का केस लड़ना पड़ता है और वह आरोपी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का बॉयफ्रेंड होता है.
सस्पेंस से भरी है इक्का
जब अर्जुन एक ऐसे शख्स का केस लड़ते हैं, जिसे लोग गलत मानते हैं, तो हर कोई हैरान रह जाता है. लोग सवाल उठाने लगते हैं कि आखिर अर्जुन ऐसा क्यों कर रहे हैं. फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है, जिसकी वजह से दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
इक्का ने पेद्दी को पछाड़ बनाई नंबर 1 पर जगह
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही 'इक्का' ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई और इसने राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' को पीछे छोड़ दिया, जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, IMDb पर इस फिल्म को 5.9 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.