Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

NEET विवाद पर चुप्पी पड़ी भारी! आर माधवन हुए ट्रोल, कैटरीना कैफ का बड़ा फैन पेज बंद

---विज्ञापन---

देश में नीट (NEET) परीक्षा विवाद और छात्रों के जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अब बॉलीवुड सितारों की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं. छात्रों के इस बड़े मुद्दे पर अपनी चुप्पी साधने की वजह से जहां एक तरफ मशहूर एक्टर आर माधवन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ के बड़े फैन पेज ने अपना सपोर्ट बंद कर दिया है. सितारों के इस रुख से नाराज फैंस का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है.

आर माधवन के दफ्तर पर पोस्टर

फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के चेयरमैन और एक्टर आर माधवन (R Madhavan) के केबिन के बाहर का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. संस्थान के छात्रों ने उनके दरवाजे पर 'गायब' मीम (Meme) और 'नीट फॉर सेल' के पोस्टर्स चिपका दिए हैं. छात्र इस संवेदनशील मुद्दे पर एफटीआईआई चेयरमैन की चुप्पी से बेहद नाराज हैं और उनसे बयान देने की मांग कर रहे हैं.

---Advertisement---

बंद हुआ कैटरीना का फैन पेज

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भी छात्रों के मुद्दे पर कुछ न कहने के लिए फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इंस्टाग्राम पर 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाले उनके एक बड़े फैन पेज 'कैथोलिक फैंस' ने अपना पेज हमेशा के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है. पेज के एडमिन ने लिखा कि जब देश का छात्र वर्ग परेशान है, तब आपकी चुप्पी ने हमारा दिल तोड़ दिया है.

प्रदर्शनकारियों पर हुआ था लाठीचार्ज

बता दें कि नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है. हाल ही में जब छात्रों ने संसद की तरफ मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई की कई बड़ी हस्तियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है.

---Advertisement---

कई कलाकारों ने दिया समर्थन

पुलिस की कार्रवाई के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं. शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनाक्षी सिन्हा, अनुराग कश्यप और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स ने आगे आकर छात्रों पर हुए बल प्रयोग की आलोचना की है और उनकी मांगों का खुलकर समर्थन किया है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सितारों की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर आम लोगों और फैंस के बीच दो गुट बन गए हैं. एक तरफ जहां लोग अभिनेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझने और छात्रों के हक में बोलने की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि किसी भी कलाकार को किसी मुद्दे पर बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Jul 22, 2026 06:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola