Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

’19 साल का एक्टर दुल्हा, 34 साल की दुल्हन…’ बेटी के जन्म के बाद हुआ तलाक, पहचाना कौन है ये एक्टर?

---विज्ञापन---

Actor First Marriage and Divorce: बॉलीवुड में प्यार, नफरत और ईगो की कई कहानियां हैं. लेकिन आज हम आपको एक तलाक की कहानी सुनाने वाले हैं. ये कहानी बॉलीवुड के फेमस और दिग्गज एक्टर की पहली शादी से जुड़ी है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर नसीरुद्दीन शाह की. बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रत्ना पाठक नसीरुद्दीन शाह की दूसरी पत्नी हैं. नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी उनसे 15 साल बड़ी थी, जिनसे उन्हें एक बेटी हुई. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर नसीरुद्दीन शाह की पहली शादी क्यों टूटी और उनका तलाक कैसे हुआ?

19 साल के नसीरुद्दीन शाह..

नसीरुद्दीन शाह के पहले प्यार की कहानी 1960 के दशक में शुरू हुई थी, जब वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे. कॉलेज में पढ़ते हुए 19 साल के नसीरुद्दीन शाह रंगमंच के दीवाने हो गए थे और एक्टर बनना चाहते थे. लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था. उस दौरान उसी यूनिवर्सिटी में 34 साल की तलाकशुदा मेडिकल इंटर्न पुरवीन मुराद ने उनका और उनके सपने पूरे साथ दिए.

---Advertisement---

15 साल बड़ी पुरवीन से शादी

नसीरुद्दीन शाह और पुरवीन मुराद पहले दोस्त बने फिर बाद में नसीरुद्दीन को उनसे प्यार हो गया. 15 साल बड़ी पुरवीन से नसीरुद्दीन को इतना गहरा प्यार हो गया, उन्होंने उनसे शादी कर ली. दोनों के परिवारों ने इस शादी का खूब विरोध किया. नसीरुद्दीन के परिवार को पुरवीन तलाकशुदा होने और उनके दो बच्चे होने से परेशानी थी.

दूरी बढ़ती ही चली गई...

शादी के एक साल के अंदर ही पुरवीन ने बेटी हीबा को जन्म दिया था. हीबा के पैदा होने के बाद नसीरुद्दीन और पुरवीन के बीच इमोशनल दूरी घटने के बजाय और बढ़ गई.

---Advertisement---

प्रग्नेंसी के दौरान...

अपनी आत्मकथा में नसीर एक्टर लिखते हैं, 'प्रेगनेंसी के दौरान, पुरवीन बहुत चिड़चिड़ी हो गई थी, और उसे समझने में मेरी पूरी असमर्थता और मुझसे जो अपेक्षा की जा रही थी, उससे पूरी तरह बेपरवाही ने स्थिति को और बिगाड़ दिया, जिसकी वजह से हमारे बहुत झगड़े हुए, जिनमें हमेशा मेरी ही हार होती थी. दूरी बढ़ती ही चली गई, और फिर ये रिश्ता खत्म हो गया.'  

First published on: Jul 20, 2026 09:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola