---विज्ञापन---
‘अरे आप लोग…’ 10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट करने पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी
Mrunal Thakur Breaks Silence Dating Rumors Cricketer: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में 10 साल छोटे क्रिकेटर के साथ डेटिंग की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं.
Mrunal Thakur Breaks Silence Dating Rumors Cricketer: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पिछले कुछ दिनों से खुद से 10 साल छोटे क्रिकेटर के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा खबरों मे छाई हुई है. इस साल मृणाल अपनी फिल्मों से ज्यादा डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में रही है. साल की शुरुआत में मृणाल का नाम तामिल सुपरस्टार धनुष के साथ जुड़ा था. इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचाया. वहीं, अब मृणाल का नाम भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग जोड़ा जा रहा है. अब इस मामले पर खुद मृणाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ बोला है.
डेटिंग की अफवाहें
दरअसल, मृणाल और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के डेटिंग की अफवाहें उस वक्त शुरू हुईं, जब कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी को मुंबई के एक कैफे से एक वक्त पर बाहर निकलते हुए देखा गया था. हालांकि, मृणाल और यशस्वी दोनों ही कैफे से अलग-अलग बाहर निकले थे, लेकिन इसके बाद भी उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद से दोनों के डेट करने की खबरें आने लगी.
मृणाल का कमेंट
मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी के एक वायरल वीडियो पोस्ट पर ही मृणाल ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है. मृणाल ने इस पोस्ट पर एक कमेंट किया, जो अब वहां दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि, मृणाल के कमेंट का स्क्रिनशॉर्ट खूब वायरल हो रहा है.
डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर रिएक्ट करते हुए मृणाल ने इस कमेंट में लिखा, 'ब्रो रिलैक्स...शो में एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर भी ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं? देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है. जेन-जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए, ज्यादा व्यूज मिलेंगे.'
10 साल का एजगेप
बता दें कि मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के बीच करीब 9-10 साल का एजगेप है. इस समय मृणाल 34 साल की हैं, वहीं, यशसवी जायसवाल भी सिर्फ 24 साल के हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.