---विज्ञापन---

प्यार, शादी और फिर धोखा… मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार से लिया तलाक?

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दमपर लोगों के दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, खबरों की मानें तो कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, बाद में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मौनी-सूरज ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, मौनी ने अपने अकाउंट से पति के साथ शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं.  

---Advertisement---

मौनी को धोखा देने का लगा आरोप

एबीपी न्यूज के शो 'सास बहू और साजिश' में सोर्स के हवाले से दावा किया गया, कि सूरज नांबियार ने कथित तौर पर मौनी को धोखा दिया. रिपोर्ट में ये भी कहा गया, कि उन्होंने फेम और लाइमलाइट पाने के लिए मौनी का इस्तेमाल किया, और उनके पैसों का भी फायदा उठाया. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या अब मौनी-सूरज साथ नहीं

एबीपी की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया, कि दोनों ने तलाक ले लिया है, और अब वो साथ नहीं रहते हैं. वहीं, मौनी की करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

---Advertisement---

कैसे हुई थी दोनों की शादी?

बता दें, कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. उनकी शादी काफी ग्रैंड रही थी, और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी.

वर्कफ्रंट पर मौनी रॉय

वर्कफ्रंट की बात करें, तो मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी. इसके बाद 'नागिन' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. टीवी के अलावा मौनी फिल्मों में भी अपनी जगह बना चुकी हैं. वो 'गोल्ड' 'ब्रह्मास्त्र' और 'KGF: चैप्टर 1' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. आने वाले समय में भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं.

First published on: May 12, 2026 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.