Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मिथुन चक्रवर्ती बनने वाले हैं ससुर, बेटी की शादी की रस्में हुईं शुरू, जानें कौन है होने वाला दामाद?

---विज्ञापन---

Who Is Miles Mantzaris: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाली दिशानी ने पहली बार अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. सगाई की इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है और अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद कौन हैं.

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने की सगाई

दिशानी ने अपने मंगेतर माइल्स मैंटजारिस के साथ इंस्टाग्राम पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. लॉस एंजिल्स की खूबसूरत लोकेशन पर क्लिक की गई इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. एक फोटो में दोनों पाम के पेड़ों से घिरी सड़क पर गले लगाकर मुस्कुराते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---Advertisement---

तस्वीरों ने जीता दिल

इस खास मौके पर दिशानी ने सफेद रंग की एलिगेंट ड्रेस पहनी, जबकि माइल्स ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में काफी स्मार्ट दिखे. तस्वीरों का अंदाज बिल्कुल फिल्मी है, लेकिन उनमें कपल की सादगी और नैचुरल बॉन्डिंग साफ नजर आती है.

कैप्शन में छलका प्यार

तस्वीरों के साथ दिशानी ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा यूनिवर्स से तुम्हारे जैसे इंसान की दुआ की थी. जो मुझे मिला, वह मेरी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत है. मैं तुमसे शादी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.' उन्होंने इन यादगार तस्वीरों के लिए फोटोग्राफर कैथरीन मैरी टेलर का भी धन्यवाद किया.

---Advertisement---

बधाईयों की आई बाढ़

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. फैंस और करीबी दोस्तों ने कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. कई लोगों ने तस्वीरों को 'ड्रीमी' और 'फेयरीटेल मोमेंट' बताया.

कौन है होने वाला दूल्हा?

अब बात उस सवाल की, जो हर कोई पूछ रहा है... आखिर दूल्हा कौन है? दिशानी के मंगेतर माइल्स मैंटजारिस हॉलीवुड से जुड़े प्रोफेशनल हैं. वह स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरलिस्ट के तौर पर काम करते हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. हालांकि वे कैमरे के सामने नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे अपनी पहचान रखते हैं.

---Advertisement---

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

फिलहाल कपल ने शादी की तारीख और वेन्यू का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सगाई की इन तस्वीरों और दिशानी के इमोशनल पोस्ट से इतना जरूर साफ है कि दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऐसे में अब फैंस को सिर्फ उस दिन का इंतजार है. जब मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दुल्हन बनेंगी.

First published on: Jul 21, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola