Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने कर ली सगाई, प्रपोजल की तस्वीरें हुई वायरल

---विज्ञापन---

Mithun Chakraborty Daughter Dishani Chakraborty Engagement: बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने सगाई कर ली है. मिथुन की लाडली दिशानी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मंट्जारिस के साथ सगाई की है. इस बात की जानकारी खुद दिशानी ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरतें तस्वीरें शेयर करते हुए दी हैं. अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दिशानी ने अपने मंगेतर माइल्स मंट्जारिस के साथ जॉइन्ट पोस्ट शेयर किया. इसके बाद से फैंस दिशानी और माइल्स को बधाइयां देने लगे. चलिए दिसानी और माइल्स के प्रपोजल की तस्वीरें पर एक नजर डालते हैं.

कब हुई दिशानी की सगाई?

दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मंगेतर माइल्स मंट्जारिस के साथ इंस्टाग्राम पर जॉइन्ट पोस्ट के जरिए अपने प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इस पोस्ट के कैप्शन में दिशानी ने बताया कि उनकी सगाई 12 जून, 2026 को हुई है. हालांकि, अभी तक उन्होंने अपनी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

---Advertisement---

समुद्र के किनारे किया प्रपोज

दिशानी चक्रवर्ती ने अपने प्रपोजल की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक तस्वीर में माइल्स समुद्र के किनारे एक खूबसूरत जगह पर घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं.

दिशानी ने दिखाई अंगूठी

वहीं, एक दूसरी तस्वीर में दिशानी अपने हाथों की रिंग फिगर की अंगूठी को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. वहीं, माइल्स उन्हें गाल पर किस करते दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में दिशानी और माइल्स एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

भाई मिमोह ने दी बधाई

दिशानी ने इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक बहुत ही प्यारा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, '06.12.2026... मेरी अब तक की सबसे आसान चीज.' इस पोस्ट के कमेंट में दिशानी के भाई मिमोह चक्रवर्ती ने कई हार्ट इमोजी बनाईं.

मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी

बता दें कि दिशानी मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं. दिशानी को लेकर मिथुन चक्रवर्ती के कुल चार बच्चे हैं, जिनके नाम मिमोह, उश्मी, और नमाशी हैं.  

---Advertisement---
First published on: Jun 15, 2026 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola