Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur Movie Star Cast Fees: ‘मुन्ना भैया से गुड्डू पंडित’ तक, किसने वसूली सबसे ज्यादा फीस? जानें पूरी स्टारकास्ट की कमाई

‘मिर्जापुर द मूवी’ के ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे. वहीं, इन कलाकारों ने फिल्म में काम करने के लिए कितनी फीस चार्ज की है और किस एक्टर को सबसे ज्यादा सैलरी मिली है. चलिए जानते हैं.

‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है. यह ओटीटी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्मी वर्जन है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इस मूवी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी से लेकर अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और ‘पंचायत’ सीरीज के जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट में किसने कितनी फीस ली है, चलिए जानते हैं.

पंकज त्रिपाठी

दरअसल, फिल्मी टॉक्स, एनडीटीवी और फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर हैं.

---Advertisement---

अली फजल-दिव्येंदु शर्मा

वहीं, अली फजल की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुड्डू पंडित यानी गुड्डू भैया के किरदार के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने अपने किरदार मुन्ना त्रिपाठी यानी मुन्ना भैया के रोल के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

जितेंद्र कुमार

इसके अलावा, फिल्म में ‘पंचायत’ के सचिव जी यानी एक्टर जितेंद्र कुमार भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. बता दें कि ‘मिर्जापुर’ सीरीज में विक्रांत मैसी ने बबलू पंडित का किरदार निभाया था.

---Advertisement---

श्वेता त्रिपाठी

आखिर में बात करते हैं गोलू गुप्ता का रोल निभा रहीं श्वेता त्रिपाठी की. जानकारी के मुताबिक, गोलू गुप्ता के किरदार के लिए एक्ट्रेस ने 95 लाख रुपये फीस चार्ज की है.

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ 250 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार की गई है. फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे.

---Advertisement---
First published on: Aug 13, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola