Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर से जूझ रहीं ये एक्ट्रेस, शेयर किया भावुक पोस्ट, बोलीं- ‘भगवान हमेशा दिव्य रूप में नहीं आते’

---विज्ञापन---

Medha Manjrekar Emotional Post: मेधा मांजरेकर ने पहली बार खुलासा किया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं. मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और फिल्ममेकर-एक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने इलाज के सफर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में उन्हें परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों और कई अनजान लोगों का ऐसा साथ मिला, जिसने उनका हौसला कभी टूटने नहीं दिया.

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

मेधा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनके इलाज का एक अहम चरण पूरा हो चुका है. उन्होंने लिखा कि अब जब उनका जन्मदिन करीब है, तो वह पीछे मुड़कर अपने पूरे सफर को देख रही हैं. लेकिन उन्हें बीमारी, सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन से ज्यादा उन लोगों का प्यार और अपनापन याद आ रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया.

---Advertisement---

पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

अपने पोस्ट में मेधा ने लिखा, 'मुझे एहसास हुआ कि भगवान हमेशा किसी दिव्य रूप में हमारे सामने नहीं आते. कई बार वह डॉक्टर, नर्स, गुरु, परिवार, दोस्त और यहां तक कि ऐसे लोगों के रूप में भी आते हैं, जो पहले अजनबी होते हैं लेकिन बाद में जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाते हैं.' उनके इस मैसेज ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को भावुक कर दिया.

किन लोगों को बोला शुक्रिया?

मेधा ने उन छोटी-छोटी बातों का भी जिक्र किया, जिन्होंने उनके इलाज के दौरान उन्हें मेंटली सपोर्ट किया. उन्होंने बताया कि जब इलाज की वजह से उनकी भूख खत्म हो गई थी, तब भी कोई न कोई उनकी पसंद का हल्का खाना लेकर पहुंच जाता था. कभी ढोकला, कभी नरम इडली, तो कभी गुलपापड़ी. यहां तक कि जिस दिन उनका पानी पुरी खाने का मन हुआ, वह भी उन्हें मिल गई. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ खाना नहीं था, बल्कि उसमें लोगों का प्यार और अपनापन शामिल था.

---Advertisement---

पोस्ट पर बेटी का कमेंट

मेधा की इस पोस्ट पर उनकी बेटी और अभिनेत्री सई मांजरेकर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे मजबूत लड़की.' वहीं मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों, जिनमें स्वप्निल जोशी और नीना कुलकर्णी शामिल हैं, उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की.

फेमस एक्ट्रेस में नाम शुमार

बता दें कि मेधा मांजरेकर मराठी सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा हैं. वह 'काकस्पर्श', 'दे धक्का', 'नटसम्राट', 'फक्त लढ म्हणा', 'जुना फर्निचर' और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. उनकी आखिरी फिल्म 'एक राधा एक मीरा' थी.

---Advertisement---

कैंसर से जंग लड़ चुके पति महेश मांजरेकर

बतादें, कि साल 2021 में उनके पति महेश मांजरेकर भी हाई-ग्रेड ब्लैडर कैंसर से जूझ चुके हैं और सफल इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे. अब फैंस मेधा के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

First published on: Jul 13, 2026 02:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola