Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

महेश भट्ट ने फिल्म मेकिंग से लिया संन्यास, लेकिन उनकी ये 5 मूवीज आज भी हैं बेमिसाल

---विज्ञापन---

महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है. हाल ही में उन्होंने फिल्म निर्देशन से संन्यास लेने की घोषणा की है. ऐसे में आइए उनकी उन 5 क्लासिक फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं. इन फिल्मों में रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और दमदार कहानी का शानदार मेल देखने को मिलता है.

सारांश (1984)

साल 1984 में रिलीज़ हुई 'सारांश' महेश भट्ट के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. कम बजट में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, रोहिणी हट्टंगड़ी और सोनी राजदान ने अहम रोल अदा किया था. फिल्म में एक बुजुर्ग दंपती के दर्द, संघर्ष और इमोशंस को दिखाया गया है. इस फिल्म ने न केवल अनुपम खेर को रातों-रात पहचान दिलाई, बल्कि महेश भट्ट के निर्देशन को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. यह फिल्म ऑस्कर में भी नॉमिनेट हुई थी.

---Advertisement---

अर्थ (1982)

इस लिस्ट में दूसरा नाम साल 1982 में रिलीज़ हुई 'अर्थ' का है. यह फिल्म वैवाहिक रिश्तों, बेवफाई और एक महिला के आत्मसम्मान की कहानी पर आधारित है. इसमें शबाना आज़मी, स्मिता पाटिल और कुलभूषण खरबंदा ने शानदार अभिनय किया था. फिल्म में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए शबाना आजमी को बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था.

दिल है कि मानता नहीं (1991)

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' आमिर खान के करियर की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसके गाने आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं.

---Advertisement---

सड़क (1991)

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सड़क' भी महेश भट्ट की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए थे. वहीं, सदाशिव अमरापुरकर ने 'महारानी' के किरदार में खलनायक की यादगार भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहाय फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे और यह उस साल की सफल फिल्मों में से एक थी.

ज़ख्म (1998)

इस लिस्ट में आखिरी नाम साल 1998 में रिलीज़ हुई 'ज़ख्म' का है. यह एक बेहद शानदार फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, पूजा भट्ट और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए थे. फिल्म की कहानी एक मुस्लिम महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हिंदू फिल्म निर्माता से प्यार हो जाता है. सामाजिक परिस्थितियों के कारण वह अपने रिश्ते को लोगों से छुपाती है और बच्चों को लोगों से छुपकर पालती है.  इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

---Advertisement---
First published on: Jul 04, 2026 11:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola