---विज्ञापन---
पहले किया रिजेक्ट, फिर बना इतिहास! Lata Mangeshkar का ये गाना सुन रो पड़े थे प्रधानमंत्री
Lata Mangeshkar Old Song: भारतीय फिल्म जगत की स्वर कोकिला कही जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत जगत में सुरो की महारानी थीं. लता मंगेशकर के गाए गाने आज लोगों के कानों और दिलों को सुकून पहुंचाते हैं. एक क्या आपको पता है कि लता मंगेशकर ने एक ऐसा गाना गाया, जिसे सुनने के बाद भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू रो पड़े थे.
Lata Mangeshkar Old Song: भारतीय फिल्म जगत की स्वर कोकिला कही जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत जगत में सुरो की महारानी थीं. लता मंगेशकर के गाए गाने आज लोगों के कानों और दिलों को सुकून पहुंचाते हैं. लता मंगेशकर ने 75 साल के लंबे करियर में 30 हजार से अधिक गाने गाये हैं, जिसमें उन्होंने रोमांटिक, पॉप, सैड और मोटिवेशन से भरे गाने गाए हैं. एक क्या आपको पता है कि लता मंगेशकर ने एक ऐसा गाना गाया, जिसे सुनने के बाद भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू रो पड़े थे. चलिए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं.
लता मंगेशकर का खास गाना
हम लता मंगेशकर के जिस भावुक गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई सॉन्ग नहीं बल्कि 'ऐ मेरे वतन के लोगों' है. लता मंगेशकर के इस गाने को सुनने के बाद हर देशवासी की आंख में आंसू अपने आप बह जाते हैं. लेकिन क्या जानते हैं इस गाने के पीछे की कहानी बहुत ही दिलचस्प हैं.
ऐसे हुआ इस गाने का जन्म
लता मंगेशकर के 'ऐ मेरे वतन के लोगों' की कहानी के तार साल 1962 में हुए 'इंडो-चाइना वॉर' से जुड़े हैं. उस वक्त पूरा देश चीन से भारत को मिली हार के दुखी और निराश था. उस स्थिति को देखते कवि प्रदीप ने देशवासियों में फिर आत्मविश्वास को जगाने के लिए एक गीत लिखा. इसके बाद कवि प्रदीप के कलम से 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने का जन्म हुआ.
पहले किया रिजेक्ट...
इसके बाद प्रदीप इस गाने को लता मंगेशकर के पास ले गए. जहां उन्होंने पहले इसे गाने से मना कर दिया क्योंकि उनके पास इसकी रिहर्सल का समय नहीं था. हालांकि, जब प्रदीप दोबारा उनके पास ये गाना लेकर गए तो लता जी इसे गाने के लिए मान गई.
गाना सुन रो पड़े थे प्रधानमंत्री
कवि प्रदीप के लिखे इस गाने को लता मंगेशकर ने सबसे पहले 26 जनवरी 1963 को गाया था. इसके जरिए उन्होंने उन भारतीय जवानों को श्रद्धाजंलि दी थी, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों त्याग कर दिया. ये गाना गाते हुए लता जी थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन जब उन्होंने लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम में ये गाना गाया तो वहां मौजूद हर किसी की आंखे भर आई. यहां तक कि उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी रो पड़े थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.