---विज्ञापन---
सच में! दुबई के इस अरबपति के प्यार में ‘शरारत गर्ल’ क्रिस्टल डिसूजा? जानें कहां तक पहुंची बात
Krystle Dsouza Dating Dubai Billionaire Businessman: टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि फिल्म 'धुरंधर' में अपने 'शरारत' गाने से लोगों का दिल जीतने वाली क्रिस्टल डिसूजा दुबई के एक फेमस अरबपति के प्यार में पड़ गई हैं. पिछले काफी समय से क्रिस्टल डिसूजा और दुबई के अरबपति बिजनेसमैन एपी के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं है. इन अफवाहों के बीच हाल ही में एक और खबर आई कि क्रिस्टल और एपी सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
क्रिस्टल और एपी की डेटिंग का सच
नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' में दिखाई दिए एपी दुबई में एक लग्जरी कार कलेक्टर और अरबपति बिजनेसमैन हैं. देसी ब्लिंग शो में वो पामेला 'पम्मी' सेरेना के एक्स लवर के तौर पर दिखाई दिए थे. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एपी इन दिनों एक्ट्रेस क्रिस्टल को डेट कर रहे हैं.
एपी को डेट कर रही हैं क्रिस्टल
एचटी की रिपोर्ट में कपल के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि क्रिस्टल डिसूजा दुबई के बिजनेसमैन एपी को डेट कर रही हैं. वे कुछ महीनों से साथ हैं, और उनके बीच सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. अभी उनके लिए अपने रिश्ते की घोषणा करना जल्दबाजी होगी.
रिश्ते को प्राइवेट रखा...
सूत्र ने आगे बताया कि क्रिस्टल और एपी के बीच एक मजबूत रिश्ता है और वे साथ में समय बिताते हुए अभी अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं. इन दिनों क्रिस्टल बार-बार दुबई जा रही हैं. क्रिस्टल इस रिश्ते से सच में बहुत खुश हैं. वो दोनों फिलहाल अपने रिश्ते को प्राइवेट रख रहे हैं.'
क्रिस्टल की तरफ से...
क्रिस्टल और एपी के डेटिंग की अफवाह तब उड़ी जब सोशल मीडिया पर क्रिस्टल और एपी के साथ पार्टी का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की अटकलें लगने लगीं. हालांकि, इस मामले पर अभी तक क्रिस्टल की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है.