---विज्ञापन---
‘Kabir Singh से Shershaah’ तक, Toxic से पहले Prime Video, Netflix पर देखें कियारा आडवाणी की ये धांसू फिल्में
कियारा आडवाणी यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं, जो कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले आप कियारा की बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं.
8 अगस्त को टॉक्सिक के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है. ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में बना हुआ है और ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं कियारा आडवाणी की टॉक्सिक देखने से पहले आप उनकी कुछ शानदार फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
कबीर सिंह
साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' कियारा आडवाणी के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में उन्होंने प्रीति का रोल अदा किया है. फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर भी लीड रोल में नजर आए थे. शाहिद और कियारा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. मूवी ने भारत में 278.08 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था और इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
जुग जुग जियो
2022 में आई फिल्म 'जुग जुग जियो' एक फैमिली ड्रामा है. फिल्म में कू कू और नैना की कहानी देखने को मिली है. मूवी में कियारा आडवाणी के साथ वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और प्राजक्ता कोली नजर आई हैं. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
भूल भुलैया 2
लिस्ट में अनीस बाज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी शामिल है, जो कि सिनेमाघरों में 20 मई 2022 को रिलीज हुई थी. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी अहम रोल में नजर आए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
गुड न्यूज
फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर 2019 को आई थी और इस मूवी का डायरेक्शन राज मेहता ने किया था. ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है.जिसमें कियारा आडवाणी और करीना कपूर प्रेग्नेंट महिलाओं का रोल अदा कर रही हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ भी नजर आए हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
शेरशाह
फिल्म 'शेरशाह' कियारा की दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसमें वह दर्शकों को खूब पसंद आई थीं. इतना ही नहीं उनका लुक भी इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था. इस मूवी में कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखीं थी और इसी के बाद दोनों की डेटिंग भी शुरू हुई. फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के बारे में है, जो कारगिल वॉर के दौरान शहीद हुए थे. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
सत्य प्रेम की कथा
आखिर में हम बात करेंगे फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जिसमें कियारा कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं. फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.