Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

‘खराब आवाज, मुरझाया चेहरा…’ 26 साल बाद ‘खलनायक’ की वापसी पर क्या बोली पब्लिक? जानें कैसा रहा रिएक्शन

Khalnayak Returns Teaser X Review: बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता के बाद अब एक बड़ा धमाका कर दिया है, जिससे उनके फैंस सरप्राइज हो गए हैं. दरअसल, संजय दत्त ने अपनी 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल का ऐलान किया है. उनकी इस सीक्वल फिल्म का नाम 'खलनायक रिटर्न्स' है, जिसका अनाउंसमेंट टीजर रिलीज किया गया है. जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस टीजर को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया.

'खलनायक रिटर्न्स' का अनाउंसमेंट टीजर देखने के बाद X पर लिखा, 'खलनायक सच में खतरनाक नहीं, बल्कि नाजुक कचरा लगता है. खराब आवाज, मुरझाया हुआ चेहरा. जिंदगी भर ड्रग्स लेने का असर. एक और फ्लॉप बनने वाली है.'

---Advertisement---

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ कहानी खत्म नहीं होती... वो दोबारा शुरू होती है. संजू बाबा 'खलनायक रिटर्न्स' के साथ अपने खलनायक अवतार के साथ वापस आ रहे हैं. चलो इसके लिए तैयार हो जाओ.'

संजय दत्त की सीक्वल फिल्म का टीजर देखने के बाद एक फैन X पर मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'खलनायक रिटर्न्स... संजय दत्त का किलर लुक.'

---Advertisement---

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाबा बैक इन खलनायक रिटर्न #SanjayDutt #Khalnayak #KhalnayakTheFilm #KhalnayakReturns #JioStudios #AspectEntertainment #EntertainmentKaSahiAspect.'

एक और फैन ने लिखा, ओह, ग्रेट संजय दत्त जी... क्या जबरदस्त टीजर है! आपने तो दिल ही खुश कर दिया. इसे देखकर मुझे अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई. जब #Khalnayak रिलीज हुई थी, तब मैं 20 साल का था; और अब, जब #KhalnayakReturns आ रही है, तो मेरा बेटा 20 साल का है. हम दोनों ही 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में आपके बहुत बड़े फैन हैं.'

वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा, 'खलनायक का सीक्वल आ रहा है. अनाउंसमेंट हो गई – खलनायक रिटर्न्स #SanjayDutt.'

First published on: Apr 25, 2026 11:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.