Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

करण जौहर ने बॉलीवुड के इन स्टार्स से तोड़ा नाता! अनन्या पांडे से मनीष मल्होत्रा तक ​​को किया अनफॉलो

---विज्ञापन---

Karan Johar Unfollow Bollywood Stars on Instagram: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से फैंस को अपने परिवार और बच्चों से रूबरू करने वाले करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है, जिसने फैंस समेत बॉलीवुड स्टार्स तक को सरप्राइज कर दिया है. दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने कई बॉलीवुड दोस्तों और बाकी लोगों को अनफॉलो कर दिया है. करण के इस एक्शन के कारण सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो गई है. चलिए समझते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.

करण जौहर का बड़ा कदम

खबरों के अनुसार, करण जौहर ने गुरुवार की शाम को एक के बाद एक कई लोगों को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है. इसमें करण के करीबी बॉलीवुड दोस्तों के नाम भी शामिल हैं. करण के ऐसा करने के पीछे की कोई साफ वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

---Advertisement---

करण जौहर ने अपने ही दोस्तों को किया अनफॉलो

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि करण जौहर ने अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, करीना कपूर खान, मलाइका अरोरा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी लोगों को अनफॉलो कर दिया है.

इस एक्ट्रेस को नहीं किया अनफॉलो

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि करण जौहर ने अभी तक ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को अनफॉलो नहीं किया है, वह उन्हें अभी भी फॉलो कर रहे हैं. फिलहाल, इंस्टाग्राम पर करण जौहर के कुल फॉलोवर्स 17.5 मिलियन (1.75 करोड़) हैं. वहीं, उनकी फॉलोइंग लिस्ट की संख्या अब बस 74 रह गई है.

---Advertisement---

करण जौहर का काम

हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. लोग लक्ष्य और अनन्या पांडे की इस रोमांटिक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर गए ही नहीं. अगली फिल्म 'नागजिला' है, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं.

First published on: May 28, 2026 10:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola