---विज्ञापन---
‘इंडस्ट्री में थोड़ा पाकिस्तान…’ Don 3 विवाद में हुई कंगना रनौत की एंट्री, कह डाली इतनी बड़ी बात
Kangana Ranaut Support Ranveer Singh on Don 3 Row: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से फरहान अख्तर के साथ 'डॉन 3' विवाद को लेकर चर्चा में हैं. फरहान की फिल्म 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद से ही रणवीर सिंह इस विवाद में फंस गए हैं. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे इस विवाद में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत की एंट्री हो गई है. हाल ही में, कंगना रनौत ने इस विवाद पर अपनी राय रखते हुए खुलेआम रणवीर सिंह का साथ दिया है. इसके साथ ही कंगना ने ये भी कहा कि उन्हें क्यों लगता है कि रणवीर को निशाना बनाया गया है.
रणवीर को मिला कंगना का साथ
कंगना रनौत ने हाल ही में न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे 'डॉन 3' विवाद पर खुलकर बात की. दरअसल, इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि उन्हें क्यों लगता है कि रणवीर को ही निशाना बनाया गया है. इस पर कंगना कहती हैं, 'इसका जवाब सिर्फ रणवीर ही दे सकते हैं.'
थोड़ा पाकिस्तान प्रेम...
इंटरव्यू में जब कंगना से इस विवाद को लेकर अपना नजरिया रखने को कहा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं यही कहना चाहती हूं कि, ये जो हमारी इंडस्ट्री है न... आप तो जानते हैं कि इनमें थोड़ा पाकिस्तान प्रेम है. ज्यादातर फिल्में तो हमें पाकिस्तान से प्यार करना ही सिखाती हैं और अभी तक सिखाती आई हैं.'
पाकिस्तान का असली चेहरा
इंटरव्यू में जब होस्ट ने कहा कि ये विवाद 'धुरंधर' की सफलता हुआ, तो इस कंगना ने कहा, 'हां, वही तो...जब एक ऐसी फिल्म आती है, जो हमें पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाती है, तो इनको फिर दर्द होता है कि हमने जो आजतक किया उसका क्या मूल्य रह गया है.'
'डॉन 3' का विवाद
बता दें कि 'डॉन 3' के इस विवाद की वजह से FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया था. यह कार्रवाई तब हुई जब फरहान अख्तर ने संगठन में रणवीर की शिकायत दर्ज कराई थी.