---विज्ञापन---
‘शर्मिंदगी महसूस…’ कंगना रनौत ने ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर दी सफाई, बोलीं- ‘मैं तो खुद…’
Kangana Ranaut Gutter Generation Remark Clarification: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिर गई हैं. कंगना रनौत को इस वक्त अपने 'गटर जेनरेशन' वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इंटरनेट पर मिली रही नफरत और ट्रोलिंग से तंग आकर आखिरकार कंगना रनौत ने अपने इस बयान को लेकर सफाई दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ये बात उन लोगों के लिए कही थी, जिन्होंने प्रोटेस्ट के अश्लील भाषाओं का इस्तेमाल किया था. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर सफाई
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने 'गटर जेनरेशन' वाले बयान की सफाई देते हुए कहा, 'हम लोग नहीं चाहते हैं कि हमारे घर के बच्चों को कोई अश्लील शब्दों से कामुक करें. घर के बुजुर्गों के सामने शर्मिंदगी महसूस हो. हम इस तरह की हरकत को बिल्कुल भी एक्सेप्ट नहीं कर सकते हैं और इसे नॉर्मल नहीं होने देंगे.'
आपकी आजादी वहां खत्म...
कंगना रनौत ने आगे कहा, 'एक्सक्यूज मी? क्या आप अपनी बेटी को ऐसा कुछ सिखाएंगे? डिसिप्लिन में रहना कोई पसंद नहीं है! अगर आपको समाज में रहना है तो संविधान के हिसाब से चलना पड़ेगा. आपकी आजादी वहां खत्म होती है जहां मेरा नाम और कान शुरू होते हैं. ये एक बुनियादी नागरिक समझ है और अगर आपको नहीं आती है तो सीखना पड़ेगा.'
उन्हें भगवान मानते...
इस दौरान कंगना रनौत ने उन लोगों पर निशाना साधा है, जिन्होंने पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहे हैं. उन्होंने कहा, 'पीएम को परीक्षा मित्र कहते हैं. कोई उनको नेता, दोस्त, परिवार, कोई उन्हें भगवान मानता है. किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंच सकती है; ये कोई अच्छा बनना नहीं है. आपको इसे सीखने की जरूरत है.'
मैंने ने खुद NEET...
कंगना रनौत ने आखिर में कहा, 'फेमिनाज़ी' से प्रभावित न हों और अपना जीवन बर्बाद न करें. इस भौंडेपन को सिर्फ आप अपने कमरे में डिस्प्ले कर सकते हैं. बाहर जाकर आपको मर्यादा में रहना पड़ेगा...नहीं तो आपकी अंधकार वाली जिंदगी हो जाएगी. मैंने ने खुद NEET के छात्रों को बधाई दी है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.