Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कार्तिक आर्यन के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर खुशी से गदगद हुआ ये डायरेक्टर, बोला- ‘मुझे उस पर बहुत गर्व…’

---विज्ञापन---

Kabir Khan Reacts on Kartik Aaryan Wins National Award: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और उनके फैंस के लिए आज का दिन बहुत ही खास है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आज नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा कर दी गई, जिसमें कार्तिक आर्यन ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया है. कार्तिक को ये अवॉर्ड अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला है. कार्तिक आर्यन के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर चंदू चैंपियन' के डायरेक्टर कबीर खान खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं. हाल ही में कबीर खान ने कार्तिक की जीत पर दिल खोलकर अपनी खुशी जाहिर की.

कार्तिक ने नेशनल अवॉर्ड जीता...

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कबीर खान ने इसे एक ऐतिहासिक जीत बताया है. कबीर खान ने कहा, 'ये तो अजीब बात है. दरअसल, मैंने कार्तिक का वीडियो कॉल मिस कर दिया है. उस वक्त मैं मीटिंग्स में बिजी था, और जब मीटिंग खत्म हुई तो देखा कि उसने वीडियो कॉल किया है. उसी समय मेरी टीम का एक मेंबर मेरे पास आया और बताया कि कार्तिक ने नेशनल अवॉर्ड जीता है.'

---Advertisement---

मुझे कार्तिक पर बहुत गर्व...

कबीर खान ने आगे कहा, 'मैं कार्तिक के लिए बहुत खुश हूं. 'चंदू चैंपियन' के लिए उन्होंने जो कुछ किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और हां, मैं इसे हम सबकी जीत मानता हूं. यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर हम सबने बहुत मेहनत की है.'

उनकी मेहनत रंग लाई...

कबीर खान ने आगे कहा, 'कार्तिक ने तो इसके लिए अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से बदल लिया था. मुझे बहुत खुशी है कि उनकी मेहनत रंग लाई है. मैं जानता हूं क्योंकि मैं एक डायरेक्टर हूं और मैं इसे देख सकता हूं कि वह आसान नहीं था.'

---Advertisement---

दूसरी फिल्म की शूटिंग...

कबीर खान ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'कार्तिक और मैं फिलहाल अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग साथ में कर रहे हैं, इसलिए हम अभी भी साथ काम कर रहे हैं. इससे समय निकाल कर हम जश्न जरूर मनाएंगे. उसके बाद एक बड़ी पार्टी होगी.'

First published on: Jul 18, 2026 11:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola