---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन Prime Video पर बवाल काट रही है ये फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नया कंटेंट और नई कहानियां देखने को मिलती हैं. हर सप्ताह कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि, कई बार ऐसा देखा गया है कि जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती हैं, वही ओटीटी पर जबरदस्त सफलता हासिल कर लेती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात करेंगे, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई, लेकिन ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी.
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये फ्लॉप फिल्म
हम जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं वो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला था. इतना ही नहीं इसने 10 करोड़ से भी कम की कमाई की थी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
फिल्म एक दिन में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'एक दिन' की, जो 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. इसमें साई पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.
क्या है फिल्म एक दिन की कहानी?
अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह आईटी कर्मचारी दिनेश के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी भूमिका जुनैद खान ने निभाई है. दिनेश अपनी सहकर्मी मीरा से प्यार करने लगता है, जिसका रोल साई पल्लवी ने किया है. हालांकि, वह अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. बाद में जापान में वह फॉर्च्यून बेल पर एक दिन के लिए मीरा का प्रेमी बनने की इच्छा जताता है, जो बाद में पूरी हो जाती है.
एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 5.05 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशों में इसने 45 लाख रुपये की कमाई की. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रहा.
प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है फिल्म एक दिन
फिल्म को IMDb पर 10 में से 6 की रेटिंग मिली है. 2 घंटे 5 मिनट लंबी यह फिल्म अब Prime Video पर ट्रेंड कर रही है. ओटीटी पर रिलीज होते ही इसने प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.