Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर नंबर 1 बनी 8.3 रेटिंग वाली ये एक्शन थ्रिलर, हर एक मोड़ पर है शॉकिंग ट्विस्ट

---विज्ञापन---

Jio Hotstar Trending Number 1 Film: ओटीटी पर इस समय एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर ने तहलका मचा रखा है. जब से इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी है, तब से ही एक के बाद एक धमाके कर रही है. लोगों के बीच इस मूवी की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसने व्यूज के मामले में सालों से लोगों के फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'नागिन 7' तक को पीछे छोड़ दिया है. इस समय ये धाड़क फिल्म शानदार व्यूज के साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 बन गई है. चलिए आपको भी इस फिल्म के बारे में विस्तार से बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर भी की धुआंधार कमाई

हम जिस एक्शन थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसने ओटीटी से पहले सिनेमाघरों में भी ऐसी ही तबाही मचाई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी धुआंधार कमाई की कि कई मेगा ब्लॉकबस्टर के रिकॉर्ड टूट गए. इसके अलावा, फिल्म के एक-एक एक्टर को जमकर पॉपुलैरिटी मिली.

---Advertisement---

ओटीटी पर आते ही मचाया धमाल

बता दें कि हम रणवीर सिंह की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की बात कर रहे हैं. इस फिल्म को 10 दिन पहले ही 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर अनकट वर्जन के साथ रिलीज किया गया था. ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने धमाल मचना शुरू कर दिया.

मिले 13 मिलियन व्यूज...

हाल ही में सामने आई ऑर्मेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहले ही हफ्ते में फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को करीब 13 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. इसी के साथ 8.3 की IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर नंबर-1 बन गई है. इसने डिजिटल व्यूज के मामले में 'तारक मेहता' और 'नागिन' को भी पीछे छोड़ दिया है.

---Advertisement---

4 महीने तक किया सिनेमाघरों पर राज

मालूम हो कि फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' साल 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर मूवी 'धुरंधर' का सीक्वल पार्ट है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस सीक्वल फिल्म ने करीब 4 महीने तक सिनेमाघरों पर राज किया. फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये के पार का कलेक्शन किया है.  

First published on: Jun 14, 2026 01:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola