---विज्ञापन---
Jio Hotstar की इस 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज के आगे फीकी हैं Drishyam और Maharaja, तगड़ा सस्पेंस घुमा देगा दिमाग
'दृश्यम' और 'महाराजा' ऐसी ही दो फिल्में हैं, जिन्हें बेहतरीन सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. अगर आप भी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ओटीटी पर एक ऐसी वेब सीरीज मौजूद है, जिसके हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और रोमांच देखने को मिलता है. आज हम आपको ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है.
इस सीरीज में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस
इस वेब सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. पहला सीजन साल 2020 में आया था, जबकि दूसरा सीजन 2023 में रिलीज हुआ. दोनों सीजन को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और IMDb पर इस सीरीज को 8.5 की दमदार रेटिंग मिली है. सीरीज सस्पेंस से भरपूर है.
असुर 1 और असुर 2 के एपिसोड्स
दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'असुर' की। इसका पहला सीजन 2 मार्च 2020 को रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा सीजन 1 जून 2023 को आया. दोनों सीजन में 8-8 एपिसोड हैं. यानी अब तक कुल 16 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं.
असुर सीजन 1 की कहानी
अगर कहानी की बात करें तो यह एक शानदार क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें हर मोड़ पर नया राज सामने आता है. कहानी की शुरुआत बनारस की एक घटना से होती है और इसके बाद कहानी सीधे 11 साल आगे बढ़ जाती है. इसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट दिखाए जाते हैं, जो लगातार हो रही हत्याओं की जांच करते है. बाद में मामला सीबीआई टीम तक पहुंचता है, जो एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश में जुट जाती है, जो हर बार अलग तरीके से हत्या करता है. सीरीज का पहला सीजन बेहद दिलचस्प मोड़ पर समाप्त होता हैय
असुर 2 में देखने को मिलेंगे जबरदस्त ट्विस्ट
दूसरे सीजन में सीरियल किलर की पहचान सामने आती है, लेकिन वह सीबीआई की पकड़ से काफी दूर रहता है. इस सीजन का हर एपिसोड भी नए ट्विस्ट और रोमांच से भरपूर है. दर्शकों को पिछले तीन सालों से इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है.
वेब सीरीज में नजर आए ये कलाकार और मिली शानदार रेटिंग
इस वेब सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है. इसमें अरशद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा, अमेय वाघ और विशेष बंसल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. IMDb पर 'असुर' को 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.