---विज्ञापन---
जैकलीन फर्नांडिस के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया बड़ा अपडेट, एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम
Jacqueline Fernandez Money Laundering Case Big Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपने विवादित मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. जैकलीन फर्नांडिस के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया. दरअसल, जैकलीन ने इस मामले को लेकर दिल्ली कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.
जैकलीन को मिली मंजूरी
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जैकलीन फर्नांडीज को अपनी उस याचिका वापस लेने की अनुमति दी है, जो उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बैंच ने ये मंजूरी दी है.
जैकलीन की मांग
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बैंच ने कहा, 'जैकलीन के वकील ने कानून के अनुसार उचित उपाय करने की स्वतंत्रता के साथ इस खास याचिका को वापस लेने की अनुमति मांगी है.' सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता जैकलीन की तरफ से की गई मांग की स्वतंत्रता के साथ इस याचिका वापस लेने की अनुमति दी.
वापस लेने का फैसला...
बता दें कि, दिल्ली की एक कोर्ट ने 30 मई को इस मामले में जैकलीन ठग सुकेश चंद्रशेखर और बाकी के 15 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था, और जैकलीन ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसे बाद में उन्होंने वापस लेने का फैसला किया.
क्या हुआ ट्रायल कोर्ट में?
ट्रायल कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि शहर पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की तरफ से दर्ज किए गए केस में चंद्रशेखर और बाकी 20 लोगों के खिलाफ अलग-अलग अपराधों के लिए आरोप तय किए जाएं. जिनमें कड़े एमसीओसीए प्रावधानों के तहत आरोप भी शामिल हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.