Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘जेब में 4500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं मां…’ फेमस स्टार किड ने सुनाई एक्ट्रेस मां की दर्द भरी कहानी

---विज्ञापन---

Ishaan Khatter on Mother Neelima Azeem Struggle: बॉलीवुड में हर एक एक्टर और एक्ट्रेस के संघर्ष की अपनी एक अलग कहानी होती है. ऐसी ही एक संघर्ष से भरी कहानी बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने सुनाई है. 'धड़क' और 'हॉमबाउंड' जैसी फिल्मों में कमाल की एक्टिंग करने वाले ईशान खट्टर ने अपनी एक्ट्रेस मां नीलिमा अजीम के संघर्ष के बारे में बताया है. इसके साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि अपने भाई शाहिद कपूर के साथ किस तरह रिश्ते को शेयर करते हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

बचपन में मैंने मैं...

लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में ईशान ने अपनी मां नीलिमा अजीम के बारे में बात करते हुए कहा, 'बचपन में मैंने कई मायनों में अपनी मां को डबल रोल निभाते हुए देखा. मैं अपने से 15 साल बड़े एक बड़े भाई के साथ पला-बढ़ा हूं, इसलिए कई मायनों में वो मेरे लिए एक गार्जियन की तरह हैं. हमारा रिश्ता बहुत दिलचस्प है, जहां हम भाइयों से ज्यादा दोस्तों की तरह हैं. उन्होंने मेरे डायपर बदले हैं, इसलिए हर बहस का एंड 'मैं तुमसे बड़ा हूं' से होता है.'

---Advertisement---

एक अच्छी पैरेंट...

ईशान ने आगे कहा, 'मैंने मां (नीलिमा अजीम) को लाइफ के हर फेज को पार करते हुए, हर संभव कोशिश करते और एक अच्छी पैरेंट का किरदार निभाते हुए देखा है. जब वो 36 साल की थी तब उन्होंने मुझे जन्म दिया. वहीं, मेरे भाई को 21-22 साल की उम्र में जन्म दिया. इसलिए वो मेरे दोस्त जैसे थे. उन्होंने मेरे साथ अपनापन और दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा. इसलिए मुझे उसने कुछ शेयर करने में झिझक नहीं होती.'

मां का बलिदान...

ईशान ने आगे कहा, 'कोई भी बड़ी चीज पाने के लिए बलिदान देना पड़ता है, लेकिन एक वर्किंग वुमन जो अपने बच्चों की मम्मी और पापा दोनों ही हैं, वो अपना सब इस तरह से कुछ कुर्बान कर देती हैं, जैसे मानो वो सुपरवुमन हो. मैंने कई बार उन्हें अपने बच्चों के लिए अपने अंदर के कलाकार को दूसरे स्थान पर रखते देखा है और सिर्फ चलाने के लिए नौकरी करते हुए देखा.

---Advertisement---

4500 रुपये लेकर मुंबई आई...

जूम को दिए एक पुराने इंटरव्यू में नीलिमा ने बताया था कि वह 24 साल की उम्र में अपनी जेब में महज 4,500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं और उन्होंने कभी किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं मांगी थी.

First published on: Jun 19, 2026 07:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola