Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो इम्पोर्टेन्ट नहीं…’ प्रमोशन में दिलजीत दोसांझ की गैरमौजूदगी पर ये क्या बोल गए इम्तियाज अली?

---विज्ञापन---

Imtiaz Ali Breaks Silence on Diljit Dosanjh Absence: बॉलीवुड को 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'चमकिला' और 'तमाशा' जैसी लाजवाब फिल्में देने वाले इम्तियाज अली एक बार फिर से अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ पर्दे पर प्यार की बारिश करने वाले हैं. हाल ही में इम्तियाज ने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया, जो कि बहुत ही शानदार और प्यारा है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि शरवरी, वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सिर्फ इम्तियाज और वेदांग ही नजर आए. शरवरी और दिलजीत दोसांझ फिल्म के इस खास प्रमोशन इवेंट में मौजूद नहीं थे. हालांकि, सबके मन में उठ रहे इस सवाल का जवाब खुद इम्तियाज ने ही दे दिया. चलिए जानते है कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

प्रमोशन में क्यों नहीं थे दिलजीत दोसांझ?

इंडिया टुडे से बात करते हुए इम्तियाज अली ने बताया कि आखिर दिलजीत और शरवरी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन में क्यों नहीं शामिल हो पाए. इम्तियाज ने कहा, 'मैं इस मामले में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रिप्रेजेन्ट नहीं कर सकता, लेकिन दिलजीत यहां इसलिए नहीं हैं क्योंकि वह फॉरेन में शो कर रहे हैं.'

---Advertisement---

तो इसलिए नहीं आई शरवरी...

इम्तियाज ने शरवरी की गैरमौजूदगी पर बात करते हुए कहा, 'शरवरी यहां इसलिए नहीं हैं क्योंकि वह फॉरन में शूटिंग कर रही हैं. जब हमें रिलीज डेट मिली थी, तभी से हमें पता था कि ऐसा ही होगा.'

सब पहले से पता था...

इम्तियाज ने आगे कहा, 'दरअसल, जब हम दिलजीत से इस फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स ले रहे थे, तभी से हमें पता था कि फिल्म रिलीज होने के वक्त वो अपने फॉरेन कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे. लेकिन उस समय हमारे लिए फिल्म की कास्टिंग ज्यादा इम्पोर्टेन्ट थी, न कि एक्टर की फिल्म प्रमोट करने की कैपेसिटी.

---Advertisement---

मुझे नहीं पता...

इम्तियाज ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि कौन सी स्ट्रैटेजी बेहतर है और कौन सी बुरी है. हम ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि हमें इसकी आदत हो गई है. हमने एक फिल्म बनाई है, और हम चाहते हैं कि यह हर किसी तक पहुंचे.'

इम्पोर्टेन्ट नहीं...

इम्तियाज ने आगे कहा, 'अगर कोई प्रमोशन नहीं कर रहा है, तो वो शायद इसके लिए उतना इम्पोर्टेन्ट नहीं है. इससे फिल्म की सफलता पर कोई असर नहीं पड़ेगा.'

---Advertisement---
First published on: Jun 12, 2026 07:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola