---विज्ञापन---
IFFM Awards 2026: ‘सैयारा’ का जलवा, बेस्ट एक्टर की रेस में रणवीर सिंह तो इस साउथ एक्टर का नाम भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट
IFFM Awards 2026 Nominations Out: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान हो गया है. इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई बड़े सितारों और फिल्मों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. सबसे ज्यादा चर्चा मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा', आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: अ लेजेंड- चैप्टर 1' की हो रही है, जिन्हें कई अहम कैटेगरी में जगह मिली है.
बेस्ट एक्टर की कैटेगरी
बेस्ट एक्टर की कैटेगरी इस बार बेहद दिलचस्प नजर आ रही है. इसमें दुलकर सलमान, रणवीर सिंह, आमिर खान, ऋषभ शेट्टी, ममूटी, अहान पांडे, भुमन भार्गव दास और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकार आमने-सामने हैं. दुलकर सलमान को उनकी पीरियड ड्रामा फिल्म 'कांता' में शानदार अभिनय के लिए नॉमिनेट किया गया है.
नॉमिनेशन में इस फिल्म का नाम
निर्देशक सेल्वमनी सेल्वराज की फिल्म 'कांता' 1950 के दशक की कहानी पर आधारित एक मल्टी-लिंगुअल पीरियड ड्रामा है. फिल्म उस दौर के तमिल सिनेमा में आए बदलाव, कलाकारों के संघर्ष, महत्वाकांक्षा और रिश्तों को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर दिखाती है. इस फिल्म में दुलकर सलमान के साथ भाग्यश्री बोर्से, समुथिरकानी और राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
इन सितारों के लिस्ट में नाम
वहीं, रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 'धुरंधर' के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है. ऋषभ शेट्टी भी 'कांतारा: अ लेजेंड- चैप्टर 1' में अपने दमदार अभिनय के दम पर इस रेस में शामिल हैं. दूसरी ओर, आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने भी कई कैटेगरी में जगह बनाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है.
'सैयारा' की सबसे ज्यादा चर्चा
फिल्मों की बात करें तो 'सैयारा' इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है. कई प्रमुख कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल कर इस फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है. वहीं, स्ट्रीमिंग कैटेगरी में नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'कोहरा 2' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं.
हर साल आयोजित होता है IFFM Awards
हर साल आयोजित होने वाला इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का काम करता है. इस फेस्टिवल में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है. अब सभी की नजरें IFFM Awards 2026 के विजेताओं पर टिकी हैं, जिनका ऐलान इस साल के आखिर में मेलबर्न में होने वाले समारोह के दौरान किया जाएगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.