---विज्ञापन---
क्या वाकई में ऋतिक रोशन से सुजैन खान ने ली थी 400 करोड़ की एलिमनी? सालों बाद बहन ने खोला राज, बोलीं- ‘वो गोल्ड डिगर नहीं….’
ऋतिक रोशन वैसे तो हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. एक समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे. हालांकि, 15 साल तक शादीशुदा जीवन बिताने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुजैन खान ने एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ रुपये की मांग की थी. अब सालों बाद सुजैन की बहन और ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए उन्हें पूरी तरह झूठ बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि सुजैन कभी 'गोल्ड डिगर' नहीं रही हैं.
फराह ने सुजैन और ऋतिक के तलाक पर की बात
दरअसल, विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में फराह खान अली ने ऋतिक रोशन और सुजैन खान के रिश्ते और उनके तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, "हर कोई हैरान था. काफी चर्चा हुई थी और लोगों की उनकी निजी जिंदगी को लेकर अलग-अलग राय थीं. लेकिन मुझे लगता है कि दोनों ने पूरे मामले को बेहद अच्छे से संभाला. सब कुछ शांति से हुआ."
सुजैन ने नहीं ली 400 करोड़ की एलिमनी
फराह खान अली ने सोशल मीडिया पर वायरल 400 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबरों पर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, "मैं एक बात बिल्कुल साफ करना चाहती हूं कि 400 करोड़ रुपये की एलिमनी जैसी कोई बात कभी नहीं हुई. जब मैं इंटरनेट पर लोगों को यह कहते हुए देखती हूं कि सुजैन को 400 करोड़ रुपये मिले और वह और अमीर हो गईं, तो मुझे बहुत दुख होता है. यह पूरी तरह झूठ है. मेरी बहन ने कुछ भी नहीं लिया."
एलिमनी की खबरें है झूठी
उन्होंने आगे कहा, "हम ऐसे परिवार में पले-बढ़े हैं, जहां हमारी मां ने हमें सिखाया कि मटेरियलिस्टिक चीजों से ज्यादा रिश्ते अहम होते हैं. इसलिए मेरी बहन ने कुछ भी नहीं लिया. यही वजह है कि आज भी ऋतिक, उनके माता-पिता पिंकी और राकेश रोशन के साथ सुजैन का रिश्ता बेहद अच्छा है. वे सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं. सुजैन 'गोल्ड डिगर' नहीं हैं. वह बेहद शालीन हैं और एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं. वह और ऋतिक दोनों ही बेहतरीन इंसान हैं. उनका रिश्ता आगे नहीं चल पाया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी शादी को तमाशा बनाया जाए. एलिमनी की खबरें पूरी तरह झूठी और निराधार हैं."
सुजैने ने 400 करोड़ एलिमनी की अफवाहों पर कभी नहीं दी सफाई
फराह ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार सुजैन को इन अफवाहों का खंडन करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने हमेशा मना कर दिया. फराह ने बताया, "मैंने उससे कहा कि तुम इन खबरों का खंडन क्यों नहीं करती? इस पर वह कहती थीं, 'मुझे इस बात की परवाह नहीं कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. मैं वही करती हूं जो मुझे सही लगता है. जब तक कोई मेरी जिंदगी में कोई अहमियत नहीं रखता, तब तक उसके विचार मेरे लिए मायने नहीं रखते.'"
2000 में हुई थी ऋतिक और सुजैन की शादी
बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान बचपन के दोस्त थे और समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने साल 2000 में शादी की थी. उनके दो बेटे हैं—ऋहान रोशन और ऋदान रोशन. हालांकि साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया. लेकिन तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बरकरार है. फिलहाल ऋतिक रोशन अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.