---विज्ञापन---
फिल्मों से दूरी बनाकर YouTube से किनता कमा लेती हैं फराह खान, फेमस यूट्यूबर ने खोला कमाई का पूरा चिट्ठा
How Much Farah Khan Earn from YouTube: कोविड-19 की महामारी के दौरान कई व्यवस्थाओं में बड़े लेवल पर बदलाव देखा गया. इस संकट के दौरान घरों में बंद लोगों के एंटरटेनमेंट का तरीका भी बदल गया. पहले लोग जो टीवी देखते थे, अब वो डिजिटल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की तरफ झुक गए. इस दौरान बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान समेत एक्ट्रेस अर्नचा पूरन सिंह जैसे सेलेब्स ने भी अपना खुद का यूट्यूब चैनल बनाया, जिससे आज वो जबरदस्त कमाई कर रही हैं. चलिए जानते हैं इनकी कितनी कमाई होती है.
हाल ही में SCREEN ने वीडियो प्लेटफॉर्म के इनकम प्रोसेस को समझने के लिए 7 मिलियन सब्सक्राइबर वाले फेमस यूट्यूबर AVRprankTV उर्फ विनय ठाकुर से बात की. इस दौरान यूट्यूबर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
यूट्यूब पर मोनेटाइजेशन के काम बारे में बताते हुए विनय ठाकुर ने कहा कि कंटेंट प्रोड्यूसर्स को कभी इस बात की पूरी जानकारी नहीं जाती कि उनके वीडियो से यूट्यूब को कितना रेवेन्यू मिलता है और उन्हें इसका कितना हिस्सा दिया जाता है.
विनय ठाकुर ने आगे कहा कि आमतौर पर माना जाता है कि प्लेटफॉर्म कुल एड इनकम का आधे से थोड़ा अधिक हिस्सा अपने पास रखता है और बाकी हिस्सा क्रिएटर्स को बांट देता है, लेकिन इस सिस्टम में ऑफिशियली क्लिएरिटी की कमी है.
विनय ठाकुर ने आगे बताया कि ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म पर कमाई कैसे होती है, यह समझना थोड़ा मुश्किल है. ऐसे प्लेटफॉर्म पर कमाई को CPM (1000 व्यूज पर मिलने वाला पैसा) प्रभावित करता है.
विनय ठाकुर ने बताया कि भारत में आमतौर पर एक क्रिएटर को हर 2000 व्यूज पर करीब 1 डॉलर मिल सकता है, लेकिन यह भी फिक्स तय नहीं है. कभी-कभी 1 लाख व्यूज पर करीब 5,600 रुपये मिलते हैं और कभी 4,200 ही मिलते हैं. यह सब एड, ऑडियंस और कंटेंट के टॉपिक पर निर्भर करता है.
इन उतार-चढ़ाव के बावजूद, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कई लोगों के लिए कमाई का एक अच्छा मौका बन गया है. अब फराह खान और अर्नचा पूरन सिंह जैसे सेलेब्स फिल्मों से ज्यादा यूट्यूब से कमाई करते हैं. कई बार ये सेलेब्स एक स्पॉन्सर्ड वीडियो के लिए कंपनियों से 15 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा का चार्ज करते हैं.